ताज़ा खबर :

दुर्ग: खदान में डूबने से 13 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, कोल्ड ड्रिंक की बोतल उठाने के चक्कर में हुआ हादसा

दुर्ग। जिले के नंदिनी थाना क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ पथरिया खदान में नहाने गए 13 वर्षीय बालक की डूबने से मौत हो गई। किशोर का शव शुक्रवार सुबह एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला।

​कोल्ड ड्रिंक की बोतल बनी हादसे का कारण

​मृतक की पहचान ग्राम पथरिया निवासी आयुष मार्कंडेय (पिता नंदकुमार मार्कंडेय) के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच और मौके पर मिली परिस्थितियों से यह आशंका जताई जा रही है कि बालक खदान के किनारे कोल्ड ड्रिंक की बोतल उठाने के प्रयास में गहरे पानी में चला गया और संतुलन बिगड़ने से डूब गया। एसडीआरएफ की टीम ने जब शव बरामद किया, तब उसके हाथ में कोल्ड ड्रिंक की बोतल मौजूद थी।

​रात भर चली तलाश, सुबह शुरू हुआ रेस्क्यू

​परिजनों ने बताया कि आयुष गुरुवार शाम करीब 4:30 बजे घर से निकला था। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। कहीं पता न चलने पर उन्होंने पुलिस और एसडीआरएफ को सूचित किया। घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची, लेकिन खदान की अत्यधिक गहराई और रात के अंधेरे के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करना जोखिम भरा था।

​एसडीआरएफ की टीम ने निकाला शव

​शुक्रवार सुबह 5:30 बजे जिला सेनानी और जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर एसडीआरएफ की 10 सदस्यीय विशेष टीम दोबारा घटनास्थल पर पहुँची। रेस्क्यू टीम के डिप डाइविंग विशेषज्ञ राजकुमार यादव और चंद्रप्रताप जघेल ने गहरे पानी में उतरकर बालक के शव को खोज निकाला।

​पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है और ग्रामीणों को खदान जैसे खतरनाक क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दे रही है।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


भिलाई: कैरम सेंटर में हुए खूनी संघर्ष का खुलासा, 6 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार

​भिलाई। दुर्ग जिले के छावनी थाना क्षेत्र में कैरम सेंटर पर हुए…

दुर्ग: वाहन बिक्री के नाम पर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पद्मनाभपुर पुलिस ने रायपुर से दबोचा

​दुर्ग (पद्मनाभपुर): वाहन क्रय-विक्रय के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी…

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: पशु तस्करी करते 7 आरोपी गिरफ्तार, वाहन और मवेशी जब्त

​गंडई (केसीजी): जिला खैरागढ़-छुईखदान-गंडई की पुलिस ने पशु तस्करों के खिलाफ एक…