ताज़ा खबर :

तांदुला जलसंसाधन दुर्ग के देखरेख में धमधा की मोहलाई जलाशय का हुआ कायाकल्प, 03.54 करोड़ की लागत से संवर गई तालाब सहित नहरें, जल्द स्थानीय किसानों के खेतों तक पहुंचेगा खुशहाली का पानी

■​बेमेतरा/दुर्ग:- तांदुला जलसंसाधन संभाग दुर्ग अंतर्गत सब डिवीजन 04 की तत्परता से बेमेतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मोहलाई (धमधा) में सिंचाई व्यवस्था को एक ऐतिहासिक मजबूती मिली है। लगभग 354 लाख (3.54 करोड़) रुपये की भारी-भरकम लागत से जलाशय के जीर्णोद्धार के साथ-साथ करीब 1300 मीटर लंबी नहर की रिमॉडलिंग और कंक्रीट लाइनिंग का निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ संपन्न कर लिया गया है। इस दूरदर्शी परियोजना के पूरे होने से अब टेल-एंड (अंतिम छोर) के किसानों तक भी बिना किसी अवरोध और पानी की बर्बादी के सुगमता से सिंचाई जल पहुंचेगा। यह निर्माण कार्य न केवल जल प्रबंधन की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा, बल्कि क्षेत्र के किसानों की दशकों पुरानी सिंचाई संबंधी चिंताओं को भी हमेशा के लिए दूर कर देगा।

फिलहाल ​इस जलाशय और आधुनिक नहर प्रणाली से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को एक नई रफ्तार मिलने जा रही है। नहरों में कंक्रीट लाइनिंग होने से पानी का रिसाव पूरी तरह रुकेगा, जिससे खरीफ और रबी, दोनों ही फसलों के लिए शत-प्रतिशत पानी की उपलब्धता सुनिश्चित होगी और फसल उत्पादकता में भारी इजाफा होगा। कृषि क्षेत्र में इस क्रांतिकारी बदलाव के अलावा, जलाशय में भरपूर जलभराव रहने से आसपास के गांवों का भू-जल स्तर (वॉटर लेबल) भी तेजी से सुधरेगा, जिससे भीषण गर्मियों में भी पेयजल और निस्तारी की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। जल संसाधन विभाग के इस दमदार प्रयास से मोहलाई और आश्रित ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि समृद्धि के एक नए युग की शुरुआत हो चुकी है, जिसे लेकर स्थानीय ग्रामीणों और अन्नदाताओं में भारी उत्साह और हर्ष का माहौल है।

इस सम्बंध में तांदुला उपसंभाग 04 के अनुविभागीय सिंचाई अधिकारी रोहन शाह का कहना है कि उच्च अफसरों के दिशानिर्देश एवं तांदुला ईई आशुतोष सारस्वत के मार्गदर्शन में फिलहाल इस प्रोजेक्ट के तहत गाँव मे तालाब का जीर्णोद्धार कर नहर से जुड़ी सभी सरंचनाओं का निर्माण करा लिया गया है। इस कार्य के बाद अब बारिश के सीजन में पानी का जबरदस्त जलभराव होगा, जो स्थानीय इलाके के लिए उपयोगी साबित होगा।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


भिलाई: स्टील प्लांट में चोरी का प्रयास करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

​भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसकर कीमती स्क्रैब…