ताज़ा खबर :

धमधा ब्लॉक के मानिकपुरी पनिका समाज को मिला नया नेतृत्व, कुम्हिगुड़ा के डोमन दास बने अध्यक्ष देवरी-धमधा इकाई में नई कार्यकारिणी का शंखनाद के सत्य ‘साहिब बंदगी’ के जयघोष कर समाज की एकता और प्रगति का संकल्प

■बेमेतरा/दुर्ग:- क्षेत्रीय धमधा ब्लॉक मानिकपुरी पनिका समाज के अंतर्गत आने वाले देवरी-धमधा इकाई में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत नए नेतृत्व का गठन हो गया है। नव-निर्वाचित कार्यकारिणी में कुम्हिगुड़ा गाँव के डोमन दास मानिकपुरी को अध्यक्ष, डॉ. मानिकपुरी को उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश को कोषाध्यक्ष और विकास दास को सचिव पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस नई टीम के गठन से संपूर्ण सामाजिक जनों और युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। समाज के प्रबुद्ध नागरिकों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और समस्त सदस्यों का भव्य स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल, सफल एवं गौरवपूर्ण कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएँ प्रेषित की हैं।
​इस ऐतिहासिक अवसर पर चारों ओर से बधाइयों का तांता लगा हुआ है। इस अवसर पर नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ नवनिर्वाचित अध्यक्ष डोमनदास मानिकपुरी ने इसी बीच ‘साहिब बंदगी साहिब’ के पावन उद्घोष के साथ कबीर वैचारिक धारा को आत्मसात करते हुए समाज सेवा का संकल्प लिया है। संपूर्ण क्षेत्रवासियों को पूर्ण विश्वास है कि यह नई ऊर्जावान टीम आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करते हुए समाज के चहुंमुखी विकास, अटूट एकता और प्रगति के लिए सदैव समर्पित भाव से कार्य करेगी। यह नया कार्यकाल न केवल देवरी-धमधा इकाई बल्कि आसपास के सभी 70 गाँवों के मानिकपुरी पनिका समाज के गौरव को एक नई ऊँचाई पर ले जाने का काम करेगा।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


भिलाई: स्टील प्लांट में चोरी का प्रयास करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

​भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के प्रतिबंधित क्षेत्र में घुसकर कीमती स्क्रैब…