ताज़ा खबर :

मनियारी में नवप्रवेशी बच्चों का गुलाल लगाकर स्वागत, मिठाई खिलाकर बांटी गईं पुस्तकें व गणवेश

बेरला:- विकासखण्ड बेरला अंतर्गत आने वाले शासकीय प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय मनियारी में शाला प्रवेश उत्सव 2026 धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत मनियारी सरपंच सोहन साहू ने नवप्रवेशी बच्चों का तिलक-गुलाल लगाकर आत्मीय स्वागत किया गया। इसके साथ ही पांचवीं व आठवीं के विद्यार्थियों का उत्कृष्ट परिणाम लाने वाले को प्रमाण पत्र दिया गया। इस कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम सरस्वती माता की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। जिसमें कक्षा पांचवीं के मेघा विश्वकर्मा 91.9%, दक्ष कुमार वर्मा 83.2%, धनेश्वर कुमार चक्रधारी 83.1% व कक्षा आठवीं के दामिनी निषाद 85 %, सिद्धि साहू 81%, नीलम साहू 77% प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को तिलक लगाकर मुह मीठा किया और प्रमाण पत्र वितरण किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों एवं शिक्षकों ने नन्हे बच्चों को मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर बच्चों को निःशुल्क पाठ्य-पुस्तकें एवं गणवेश का वितरण भी किया गया।

विद्यालय के प्रधान पाठक ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है। गुलाल-टीका लगाकर स्वागत हमारी संस्कृति है, इससे बच्चों में स्कूल के प्रति अपनापन बढ़ता है। शासन की योजनाओं का लाभ हर बच्चे तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।

जनप्रतिनिधि एवं शिक्षकगण रहे उपस्थित
कार्यक्रम में सरपंच सोहन साहू, उपसरपंच संतोष साहू, प्रहलाद नेताम, पंच धन्नजय पटेल, राजकुमारी निषाद, इतवारी साहू, नंदनी सहित समस्त ग्रामीण व अभिभावक उपस्थित रहे। साथ ही पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक प्रसन कुमार, संकुल समन्वयक दुर्गादास चेलक, शिक्षक पटेल, प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक केशवराम देशलहरे, शिक्षक भारत साहू, राजपूत एवं समस्त शाला परिवार ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई। नवप्रवेशी बच्चे नया ड्रेस और किताबें पाकर काफी उत्साहित नजर आए। शाला परिवार ने सभी बच्चों के सुखद एवं सफल शैक्षणिक जीवन की कामना की।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


: कहीं दिखे तो तुरंत करें संपर्क! ग्राम पेण्ड्री का रवि वर्मा 19 जून से लापता.

बेमेतरा: दाढ़ी थाना अंतर्गत ग्राम पेण्ड्री से एक 30 वर्षीय युवक रवि…