ताज़ा खबर :

बेमेतरा: मंडाई कार्यक्रम के दौरान जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

थाना सिटी कोतवाली बेमेतरा पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी ने बीते जनवरी माह में मंडाई कार्यक्रम के दौरान एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

घटना का विवरण

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी जितेन्द्र यादव (43 वर्ष), निवासी खिलोरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 11 जनवरी 2026 को गांव में मंडाई का कार्यक्रम था। शाम करीब 6:30 बजे गौठान के पास प्रार्थी के भतीजे मनीष यादव और टिकेश्वर यादव के बीच विवाद हो रहा था। प्रार्थी ने बीच-बचाव कर दोनों को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान नंदकुमार यादव वहां पहुंचा और अश्लील गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोपी ने डंडे से प्रार्थी के सिर और दाहिने हाथ पर प्राणघातक हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया।

पुलिस की कार्यवाही

प्रार्थी की रिपोर्ट पर शुरुआत में थाना सिटी कोतवाली में विभिन्न धाराओं के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू ने त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश यादव और एसडीओपी भूषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक सोनल ग्वाला के नेतृत्व में विवेचना टीम गठित की गई।

​विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर यह स्पष्ट हुआ कि आरोपी ने जान से मारने की नियत से ही हमला किया था, जिसके बाद प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1) जोड़ी गई।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने निरंतर खोजबीन के बाद आरोपी नंदकुमार यादव (40 वर्ष), पिता भुलाउ यादव, निवासी खिलोरा को आज दिनांक 25 जून 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

सराहनीय भूमिका

इस संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली बेमेतरा निरीक्षक सोनल ग्वाला, सहायक उप निरीक्षक रेशम लाल भास्कर, प्रशिक्षु उप निरीक्षक जितयेन्द्र कुमार कश्यप, आरक्षक सौरभ सिंह, बिरेन्द्र साहू एवं थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


बेरला जनपद की बदहाली: जब ‘पंचायत के मुखिया’ का घर ही सुरक्षित नहीं, तो गांव का क्या होगा?

बेमेतरा/बेरला: मानसून की पहली झमाझम बारिश ने ही बेरला जनपद पंचायत के…

: कहीं दिखे तो तुरंत करें संपर्क! ग्राम पेण्ड्री का रवि वर्मा 19 जून से लापता.

बेमेतरा: दाढ़ी थाना अंतर्गत ग्राम पेण्ड्री से एक 30 वर्षीय युवक रवि…