ताज़ा खबर :

बेमेतरा शहर-अंचल में आबकारी विभाग की नाक के नीचे जमकर अवैध शराब का कारोबार, तबादला आदेश के बीच अफसरों की सक्रियता व भूमिका पर ढेरो सवाल

​बेमेतरा:- ज़िला आबकारी विभाग में फिलहाल कुछ अफसरों का तबादला हो जाना चर्चा का विषय है वही इसी बीच जिला मुख्यालय सहित पूरे ग्रामीण अंचलों में इन दिनों अवैध शराब की बिक्री का कारोबार चरम पर नज़र आ रहा है, जिसने क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से ठप कर दिया है। खुफिया तन्त्र की माने तो कोचियों द्वारा गांवों और गली-मोहल्लों में धड़ल्ले से शराब परोसी जा रही है, जिससे ग्रामीण परिवेश पूरी तरह दूषित हो चुका है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि इस पूरे गोरखधंधे के पीछे सीधे तौर पर जिम्मेदार आबकारी अफसरों की घोर लापरवाही और संदेहास्पद भूमिका है। क्षेत्र की सुरक्षा और आबकारी नियमों को ताक पर रखकर लगातार बेमेतरा उपनिरीक्षक द्वारा अपनी आंखें मूंद ली जाती हैं, जिसके चलते बेखौफ शराब माफियाओं के हौसले बुलंद हैं और वे बिना किसी डर के हर कोने में अवैध शराब की खेप खपा रहे हैं।

चूंकि ​इस बेलगाम अवैध कारोबार के लिए पूरी तरह से पूरे बेमेतरा सर्किल में जिम्मेदार आबकारी सब इंस्पेक्टर की अकर्मण्यता और नाकाम कार्यप्रणाली को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो उपनिरीक्षक को पूरे जिले में हो रही अवैध बिक्री की पल-पल की खबर रहता है, लेकिन कार्रवाई के नाम पर केवल खानापूर्ति की जा रही है। अपनी जेबें भरने और वरिष्ठ अधिकारियों को गुमराह करने के चक्कर में अफसरों ने पूरे बेमेतरा को अवैध शराब का गढ़ बना दिया है। यदि समय रहते उच्च अधिकारियों द्वारा इस भ्रष्ट और लापरवाह उपनिरीक्षक पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गई, तो अवैध शराब बिक्री व खपत के मामले में जिले की स्थिति और भी भयावह हो जाएगी। इस सम्बंध में वर्तमान आबकारी सब इंस्पेक्टर वीणा भण्डारी से संपर्क किया गया तो उन्होंने कॉल रिसीव नही किया।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


कवर्धा में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, खेत की मेड़ काटने को लेकर हुआ था खूनी संघर्ष

कबीरधाम: जिले के थाना सिटी कोतवाली कवर्धा क्षेत्र अंतर्गत खेत की मेड़…

कवर्धा में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, खेत की मेड़ काटने को लेकर हुआ था खूनी संघर्ष

कबीरधाम: जिले के थाना सिटी कोतवाली कवर्धा क्षेत्र अंतर्गत खेत की मेड़…

लालपुर क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक, राहगीरों के लिए बनी चुनौती

देवकर ग्रामीण:- जालबांधा -देवकर मुख्यमार्ग के बीच स्थित ग्राम लालपुर के आसपास…

सुरही नदी में एनीकटों से ऊपर बह रहा पानी, खतरों से होकर आवागमन कर रहे ग्रामीण

■देवकर:- देवकर तहसील क्षेत्र में विगत दिनों की झमाझम बारिश के कारण…