ताज़ा खबर :

बेमेतरा में सनसनी: पुरानी रंजिश में टंगिया से गला रेतकर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

बेमेतरा (चंदनू): जिले के थाना चंदनू अंतर्गत ग्राम भदराली में दिनदहाड़े हुई एक खौफनाक वारदात ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। पुरानी रंजिश के चलते एक आरोपी ने धारदार टंगिया से ताबड़तोड़ वार कर युवक की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी तरूण चौहान ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि दिनांक 27 जून 2026 को दोपहर करीब 1:30 बजे ग्राम भदराली के तिरैया चौक पर कन्हैया उर्फ मुन्ना बंजारे और आरोपी बउवा चतुर्वेदी के बीच किसी पुरानी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी बउवा चतुर्वेदी ने मौके पर ही कन्हैया को जान से मारने की धमकी दी।

घर से टंगिया लाकर किया हमला

बहस के दौरान आरोपी गुस्से में अपने घर गया और वहां से एक धारदार टंगिया लेकर वापस लौटा। आरोपी ने कन्हैया बंजारे की गर्दन के पीछे ताबड़तोड़ तीन-चार बार वार किए, जिससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। एएसपी हरीश यादव और एसडीओपी भुषण एक्का के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दुलेश्वर चंद्रवंशी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। पुलिस ने सीन ऑफ क्राइम यूनिट (FSL) की मदद से साक्ष्य जुटाए। पूछताछ के दौरान आरोपी बउवा चतुर्वेदी (62 वर्ष) ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त टंगिया और अन्य साक्ष्य बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

कानूनी कार्रवाई

आरोपी बउवा चतुर्वेदी पिता सुखदास चतुर्वेदी के खिलाफ थाना चंदनू में BNS की धारा 103(1), 296 और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया गया है। आज दिनांक 28 जून 2026 को उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

इन्होंने निभाई अहम भूमिका

इस कार्रवाई में एसडीओपी भुषण एक्का, थाना प्रभारी दुलेश्वर चंद्रवंशी, प्रधान आरक्षक रघुनाथ नेताम, सुखेलाल बंजारे, आरक्षक सुनील साहू, निरंजन वैष्णव, भुषण राजपूत, हीरालाल साहू, राजतिलक हिरवानी और भीखम ठाकुर की टीम का सराहनीय योगदान रहा।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


पोलियो से सुरक्षा: ग्राम पंचायत नवकेशा के शासकीय प्राथमिक शाला में चला टीकाकरण अभियान

​नवकेशा: पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत नवकेशा में बच्चों…

पोलियो से सुरक्षा: ग्राम पंचायत नवकेशा के शासकीय प्राथमिक शाला में चला टीकाकरण अभियान

नवकेशा: पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत आज ग्राम पंचायत नवकेशा में बच्चों…