ताज़ा खबर :

दुर्ग-बेमेतरा स्टेट हाईवे पर मौत का सफर, केछवई मोड़ के पास धंसी पुलिया, पीडब्ल्यूडी की लापरवाही से मंडरा रहा बड़ा खतरा, विभाग ने पेड़-पौधों के डंगाल को बनाया खतरे का सूचक

■​बेमेतरा:- दुर्ग-बेमेतरा राजकीय राजमार्ग पर स्थित ग्राम केछवई मोड़ के पास लोक निर्माण विभाग की घोर लापरवाही का नज़ारा देखने को मिल रहा है, जिसमे एक बार फिर इस स्पॉट पर सड़क मार्ग के राहगीरों की जान पर खतरा मंडरा रहा है।विदित हो कि इस स्पॉट पर पिछले कुछ महीनों के अंतराल में ही, बारिश के पानी के दबाव के कारण यहां पुलिया के स्लैब दोबारा धंस गए हैं और सड़क के बीचो-बीच एक जानलेवा गड्ढा तब्दील हो चुका है। रोजाना हजारों की तादाद में गुजरने वाले मुसाफिरों और भारी वाहनों के लिए यह ब्लैक स्पॉट किसी बड़े हादसे का सबब बन सकता है, जहां जरा सी भी चूक किसी बेगुनाह की जान ले सकती है। चूंकि पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा हर साल विभाग द्वारा की जाने वाली कामचलाऊ और अस्थाई मरम्मत का ही नतीजा है कि केछवई मोड़ के पास पुलिया का धंसना अब आम बात हो चुकी है, जो सीधे तौर पर भ्रष्टाचार और अनदेखी की कहानी बयां करता है।

फिलहाल स्टेट हाइवे के इस गंभीर खतरे पर अबतक बेमेतरा लोक निर्माण विभाग अनजान बनकर चैन की नींद सोया हुआ है। जिसमे तकनीकी रूप से इस जानलेवा गड्ढे को दुरुस्त करने के बजाय, विभाग ने औपचारिकता निभाते हुए गड्ढे में पेड़-पौधों की डालियां और सूखी शाखाएं ठूंसकर इसे बैरियर का रूप दे दिया है। हाईवे जैसी व्यस्त सड़क पर यह देसी और जुगाड़ू सांकेतिक बैरियर रात के अंधेरे में तेज रफ्तार वाहनों को नजर नहीं आता, जिससे यहां कभी भी कोई भीषण दुर्घटना घट सकती है।चूंकि हर साल लाखों का बजट डकारने वाला पीडब्ल्यूडी विभाग शायद किसी बड़ी अनहोनी और इंसानी जान के नुकसान का इंतजार कर रहा है, जिसके बाद ही उसकी कुंभकर्णी नींद टूटेगी। जिस पर शासन-प्रशासन को तत्काल गम्भीर से ध्यान देने की जरूरत है।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


कवर्धा में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, खेत की मेड़ काटने को लेकर हुआ था खूनी संघर्ष

कबीरधाम: जिले के थाना सिटी कोतवाली कवर्धा क्षेत्र अंतर्गत खेत की मेड़…

कवर्धा में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, खेत की मेड़ काटने को लेकर हुआ था खूनी संघर्ष

कबीरधाम: जिले के थाना सिटी कोतवाली कवर्धा क्षेत्र अंतर्गत खेत की मेड़…

लालपुर क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक, राहगीरों के लिए बनी चुनौती

देवकर ग्रामीण:- जालबांधा -देवकर मुख्यमार्ग के बीच स्थित ग्राम लालपुर के आसपास…

सुरही नदी में एनीकटों से ऊपर बह रहा पानी, खतरों से होकर आवागमन कर रहे ग्रामीण

■देवकर:- देवकर तहसील क्षेत्र में विगत दिनों की झमाझम बारिश के कारण…