ताज़ा खबर :

दुर्ग: मोटरसाइकिल चलाने की मामूली बात पर युवक की जान लेने की कोशिश, दो आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग। जिले के सुपेला थाना अंतर्गत स्मृतिनगर चौकी क्षेत्र में मोटरसाइकिल चलाने की मामूली बात पर दो युवकों ने एक व्यक्ति पर प्राणघातक हमला कर दिया। आरोपियों ने ईंट से सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए कुछ ही घंटों के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, घटना 15 जुलाई की है। प्रार्थी देवेंद्र कुमार साहू ने पुलिस को बताया कि वह और रमेश कुमार घर निर्माण के लिए ईंट का ऑर्डर देने स्मृतिनगर स्थित ‘वर्मा ट्रेडर्स’ गए थे। इसी दौरान वहां मौजूद शाहिद कुरैशी और कृष्णा गायकवाड के साथ मोटरसाइकिल चलाने को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने रमेश कुमार की हत्या करने की नीयत से उसके सिर पर ईंट से हमला कर दिया। पीड़ित के जमीन पर गिरते ही आरोपियों ने लात-घूंसों से भी जमकर मारपीट की। घायल रमेश को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्मृतिनगर चौकी पुलिस ने तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों आरोपियों, शाहिद कुरैशी (24 वर्ष) और कृष्णा गायकवाड (24 वर्ष), निवासी न्यू कृष्णा नगर, सुपेला को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त ईंट को भी जप्त कर लिया है।

दुर्ग पुलिस की सख्त चेतावनी

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के विवाद को सुलझाने के लिए कानून का सहारा लें, न कि कानून अपने हाथ में लें। शांति व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल डायल 112 या नजदीकी थाना को देने का आग्रह किया गया है। कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


कवर्धा में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, खेत की मेड़ काटने को लेकर हुआ था खूनी संघर्ष

कबीरधाम: जिले के थाना सिटी कोतवाली कवर्धा क्षेत्र अंतर्गत खेत की मेड़…

कवर्धा में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, खेत की मेड़ काटने को लेकर हुआ था खूनी संघर्ष

कबीरधाम: जिले के थाना सिटी कोतवाली कवर्धा क्षेत्र अंतर्गत खेत की मेड़…

लालपुर क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक, राहगीरों के लिए बनी चुनौती

देवकर ग्रामीण:- जालबांधा -देवकर मुख्यमार्ग के बीच स्थित ग्राम लालपुर के आसपास…

सुरही नदी में एनीकटों से ऊपर बह रहा पानी, खतरों से होकर आवागमन कर रहे ग्रामीण

■देवकर:- देवकर तहसील क्षेत्र में विगत दिनों की झमाझम बारिश के कारण…