देवकर:
नगर पंचायत देवकर में शासन द्वारा मनोनीत तीन नए एल्डरमैन ने गुरुवार को अंबेडकर मंगल भवन में आयोजित एक गरिमामय समारोह में विधिवत पद और गोपनीयता की शपथ ली। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) साजा, पिंकी मनहर ने नवनियुक्त एल्डरमैन मन्नू चक्रधारी, राकेश पाण्डेय और ब्रंदी सिन्हा को शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का पुष्पहार से स्वागत किया गया।
विकास कार्यों को प्राथमिकता देने का आह्वान
शपछ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक ईश्वर साहू ने नवनियुक्त एल्डरमैन को बधाई देते हुए जनहित और विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नए एल्डरमैन के जुड़ने से नगर पंचायत के विकास कार्यों को और अधिक मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथियों ने भी अपने विचार रखे:
- लाभचंद बाफना (पूर्व संसदीय सचिव): उन्होंने विश्वास जताया कि सभी एल्डरमैन पार्षदों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर नगर के विकास को नई गति प्रदान करेंगे।
- ओमप्रकाश जोशी (पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष): उन्होंने कहा कि नवनियुक्त एल्डरमैन का अनुभव और मार्गदर्शन नगर हित के निर्णयों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
- गोविंद पटेल (परपोड़ी मंडल प्रभारी): उन्होंने कहा कि समर्पित कार्यकर्ताओं को एल्डरमैन के रूप में जिम्मेदारी सौंपकर नगर पंचायत में संगठन और विकास को और धार दी गई है।
प्रमुख रूप से इनकी रही उपस्थिति
समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से:
- जिला मंत्री राजेश सिंह ठाकुर
- जनपद उपाध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष नारद वर्मा
- महामंत्री डॉ. कमलेश साहू, महामंत्री भोज सिन्हा (धमधा मंडल)
- विधायक प्रतिनिधि (नगर पंचायत देवकर) अजय अग्रवाल
- सेवा सहकारी समिति देवकर के अध्यक्ष बुधारु साहू
- पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष चिंता राम पटेल, लोकेंद्र ब्रह्मभट्ट
- सांसद प्रतिनिधि नरेश साहू
- सीएमओ केश राम साहू
- नगर पंचायत के सभी पार्षदगण, वरिष्ठ नागरिक, आसपास के ग्रामीण जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता और सैकड़ों की संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
