ताज़ा खबर :

लालपुर क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक, राहगीरों के लिए बनी चुनौती

देवकर ग्रामीण:- जालबांधा -देवकर मुख्यमार्ग के बीच स्थित ग्राम लालपुर के आसपास इनदिनों अज्ञात आवारा कुत्तों का झुण्ड देखने को मिल रहा है। जो समूहो में सड़क मार्ग के राहगीरों को भौंककर परेशान भयभीत कर रहे है। बताया जा रहा है कि पूरे इस लालपुर गाँव के समीप इन दिनों एक दर्जन कुत्तो का जमावड़ा देखने को मिल रहा है जो सड़क मार्ग में मवेशियों के दुर्घटना पश्चात मृत बॉडी को नोचते रहते है। साथ ही इस दौरान इनके झुंड से गुजरना सड़क से गुजरना काफी खतरनाक साबित हो सकता है। बता दे कि लालपुर में ज़िले सहित पूरे क्षेत्र का एक बड़ा प्राइवेट पोल्ट्रीफार्म संचालित है जहाँ पर मरी हुई मुर्गियों को खाने के लालच में यहाँ दिन-प्रतिदिन कुत्तो की आमद बढ़ गयीं है। वही इस पोल्ट्रीफार्म में क्षेत्र के बड़ी संख्या में स्थानीय लोगो का आना-जाना लगा रहता है जो कुत्तो की भौकने से काफी दहशत में है। इस सम्बंध में ग्राम पंचायत प्रशासन को स्थानीय स्तर सख्त संज्ञान लेने की जरुरत है।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें