ताज़ा खबर :

देवकर में पारंपरिक रूप से हर्षोल्लास और गाजे-बाजे के साथ संपन्न हुआ दही हांडी उत्सव

​देवकर:- नगर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी दही हांडी लूट का कार्यक्रम अत्यंत धूमधाम और भव्यता के साथ मनाया गया। इस विशेष अवसर पर स्थानीय यादव समाज द्वारा हर वर्ष की तरह पारंपरिक सांस्कृतिक नाच-गाण और बाजे-गाजे के साथ एक भव्य नगर भ्रमण निकाला गया, जिसने पूरे देवकर क्षेत्र को जन्माष्टमी के लिए भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर नगर के मुख्य मार्गों पर यादव समाज के पारंपरिक नृत्य और उत्साह ने स्थानीय नागरिकों का मन मोह लिया, और पूरा देवकर कन्हैया के जयकारों से गूंज उठा। चूँकि इस ​उत्सव को लेकर नगर में अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला, जहाँ दर्जनों स्थानों पर दही हांडी लूट के लिए विशेष सजावट और आकर्षक तैयारियां की गई थीं। वही मटकी फोड़ने के इस साहसिक और पारंपरिक आयोजन में स्थानीय यादव परिवार ने समूहों में भारी जोश के साथ हिस्सा लिया और एक-एक कर सभी हांडियों को सफलतापूर्वक फोड़ा। इस आयोजन ने न केवल पारंपरिक संस्कृति को जीवंत रखा, बल्कि आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का एक अनूठा उदाहरण भी प्रस्तुत किया।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें