कबीरधाम / रणवीरपुर:-कबीरधाम जिले की चौकी रणवीरपुर (थाना सहसपुर लोहारा) पुलिस ने मवेशियों के अवैध और क्रूरतापूर्ण परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने रणवीरपुर मेन रोड के पास दबिश देकर मवेशियों को अमानवीय तरीके से भरकर ले जा रहे तीन आरोपियों को धरदबोचा है। पुलिस ने उनके कब्जे से 11 मवेशी और परिवहन में इस्तेमाल होने वाला माजदा वाहन समेत कुल 2.50 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की है।

क्या है पूरा मामला?
पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में रणवीरपुर पुलिस टीम 14 सितंबर 2026 को क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मेन रोड पर एक माजदा वाहन को रोका गया, जिसमें मवेशियों को बिना चारा-पानी के, आपस में ठूंसकर और मारते-पीटते हुए क्रूरतापूर्वक ले जाया जा रहा था। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

जब्त संपत्ति का विवरण
- 11 नग मवेशी: अनुमानित कीमत 50,000 रुपये
- माजदा वाहन (क्रमांक CG 07 CA 6546): अनुमानित कीमत 2,00,000 रुपये
- कुल जप्त संपत्ति: 2,50,000 रुपये
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
- प्रकाश चंद भट्ट (पिता चंद्रभूषण भट्ट, उम्र 55 वर्ष), निवासी- तेंदूभाठा, थाना साजा, जिला बेमेतरा।
- हिरेन्द्र कुमार लोधी (पिता बलदाऊ लोधी, उम्र 26 वर्ष), निवासी- तेंदूभाठा, थाना साजा, जिला बेमेतरा।
- कृष्णा कुमार साहू (पिता अकलहा साहू, उम्र 45 वर्ष), निवासी- घोटवानी, थाना साजा, जिला बेमेतरा।
कानूनी कार्रवाई
आरोपियों के खिलाफ चौकी रणवीरपुर में अपराध क्रमांक 137/2026 दर्ज किया गया है। उन पर छत्तीसगढ़ कृषक पशु परीक्षण संशोधन अधिनियम की धारा 4, 6, 10 और पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम की धारा 11(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर सलाखों के पीछे भेज दिया गया है।
सराहनीय भूमिका: इस पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी सिकंदर कुर्रे, एएसआई छुनकु राम नेताम, प्रधान आरक्षक इंद्र कुमार साहू, आरक्षक मालिक राम छेदवी, जितेंद्र सिंह और विनोद मरकाम की सराहनीय भूमिका रही।
