ताज़ा खबर :

सतगुरु कबीर आश्रम बेरला में कबीर पंथी समाज की बैठक संपन्न: कमल साहू बने बेरला क्षेत्र के नए अध्यक्ष, संगठन विस्तार पर जोर

बेरला — सतगुरु कबीर आश्रम बेरला में कबीर पंथी समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सतगुरु कबीर साहेब के आशीर्वाद और पंथ श्री उदित मुनि नाम साहेब के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से कबीर पंथी समाज बेरला क्षेत्र की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें कमल साहू को क्षेत्र का अध्यक्ष चुना गया है।

​बैठक के मुख्य बिंदु व चर्चा:

  • ​वंशावली मिशन से जुड़ने का आह्वान: बैठक में सतगुरु कबीर धर्मदास वंशावली मिशन परिवार से जुड़ने के लिए जिला प्रतिनिधि एवन वर्मा एवं युवा प्रतिनिधि रवि वर्मा ने विस्तारपूर्वक जानकारी दी। दीपावली तक सभी तहसील और ग्रामीण प्रतिनिधियों को अधिक से अधिक कबीर पंथी परिवारों को इस मिशन से जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है।
  • ​संगठन को मजबूती: सुशील कुमार परोपकारी ने बेरला क्षेत्र में कबीर पंथी समाज के संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष प्रकाश डाला तथा पंथ श्री उदित मुनि नाम साहेब के विचारों को घर-घर पहुँचाने की बात कही।
  • ​स्वच्छता के साथ मनावें दीपावली: बैठक में यह निर्णय लिया गया कि इस बार दीपावली को ‘स्वच्छता दीवाली’ के रूप में मनाया जाएगा और दीप प्रज्वलित कर पर्व की खुशियां बांटी जाएंगी।

​नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के पदाधिकारी:

​सर्वसम्मति से चुनी गई नई कार्यकारिणी में निम्नलिखित पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है:

  • ​अध्यक्ष: कमल साहू (नेवनारा)
  • ​उपाध्यक्ष: भूषण मानिकपुरी (ताकम)
  • ​कोषाध्यक्ष: सीताराम साहू (बहेरा)
  • ​सचिव: बहल राम साहू (ताकम)

​संतों और गणमान्य नागरिकों के विचार:

​बैठक के दौरान संत समाज और उपस्थित वक्ताओं—तखत राम जी, भगवानी राम, द्वारिका जी, सेवक राम, रामसुहागिल, रवि जी, कोदूराम, खेमाईदास, धनेश जी आदि ने अपने बहुमूल्य विचार व्यक्त किए। सभी ने एक एकजुटता का संदेश देते हुए कहा कि हम सब एक हैं और एक रहेंगे।

​कार्यक्रम के अंत में नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं टीम को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए बेरला क्षेत्र में कबीर पंथ के प्रचार-प्रसार और समाज को साथ लेकर आगे बढ़ने का आह्वान किया गया।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें