ताज़ा खबर :

बेमेतरा में सजेगा छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 का भव्य मंच, लोकगायिका अल्का चंद्राकर बिखेरेंगी सुरों का जादू

छत्तीसगढ़ शासन के “छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 – सशक्त नारी, युवा उड़ान” थीम के तहत जिला मुख्यालय बेमेतरा में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज यानी 2 नवंबर 2026, सोमवार को स्थानीय बेसिक स्कूल मैदान, बेमेतरा में शाम 6 बजे से राज्योत्सव का रंगारंग आगाज होगा।

​अल्का चंद्राकर के सुरों से सजेगी शाम

​इस भव्य सांस्कृतिक समारोह का मुख्य आकर्षण छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध और लोकप्रिय लोकगायिका अल्का चंद्राकर की प्रस्तुतियां होंगी। वे अपनी सुरीली आवाज और पारंपरिक गीतों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगी। इसके अलावा कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परंपरा, संगीत और प्रदेश के विकास की झलक पेश करने वाली विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी जाएंगी।

​कलेक्टर की आम जनता से अपील

​जिला कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने जिले के समस्त नागरिकों और माताओं-बहनों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस राजकीय उत्सव की शोभा बढ़ाएं और कार्यक्रम को सफल बनाएं।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


बेमेतरा में फार्म ऊर्जा केंद्र का उद्घाटन, बिना पराली जलाए खेतों की सफाई और बायोगैस निर्माण की नई पहल

■​बेमेतरा/कोदवा:- कृषि अवशेषों के वैज्ञानिक और लाभकारी प्रबंधन की दिशा में एक…