कबीरधाम जिले के थाना सहसपुर लोहारा पुलिस ने किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने के एक मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
घटना का विवरण
प्रार्थी हमीद खान (निवासी सहसपुर लोहारा) ने थाना सहसपुर लोहारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 26 अगस्त 2026 की रात से 27 अगस्त 2026 की सुबह के बीच अज्ञात चोरों ने उनकी किराना दुकान का ताला तोड़ दिया। चोर दुकान से 10,000/- रुपये नकद और अन्य किराना सामग्री समेत कुल 60,000/- रुपये की संपत्ति चुरा ले गए थे।
इस शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की थी।
पुलिस की प्रभावी कार्रवाई और खुलासे
कबीरधाम पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव (भा.पु.से.) के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने संदिग्दों की धरपकड़ की।
- विवेचना के दौरान एक अन्य मामले में पकड़े गए संदेही रवि सारथी ने पूछताछ में सहसपुर लोहारा क्षेत्र में भी चोरी की वारदात को अंजाम देना कबूला।
- आरोपी की निशानदेही पर चोरी का माल खरीदने वाले अन्य व्यक्तियों से चुराई गई सामग्री बरामद की गई।
- पुलिस ने इस मामले में पहले ही आरोपी रिंकू साहू और रवि सारथी को गिरफ्तार कर लिया था।
फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार
प्रकरण में फरार चल रहे एक अन्य आरोपी अमन निषाद उर्फ गदालू निषाद (पिता रज्जू निषाद, उम्र 18 वर्ष, निवासी- पिलारी नहर, कवर्धा) को थाना सहसपुर लोहारा पुलिस ने 27 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर लिया।
- दर्ज धाराएं: भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305, 331(4), 3(5), 317(2) एवं 317(5)।
- पुलिस टीम: इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी सहसपुर लोहारा निरीक्षक मनीष मिश्रा और उनकी पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
