बेमेतरा: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के हित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय को लेकर बेमेतरा जिले के भाजपा सरदा मंडल उपाध्यक्ष प्रहलाद वर्मा (जनसेवक) ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।
प्रहलाद वर्मा ने कहा कि यदि प्रदेश के किसान प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान नहीं बेच पा रहे हैं और केवल 15 क्विंटल धान ही बेच रहे हैं, तो भी उन्हें शेष 6 क्विंटल धान की बोनस राशि के रूप में प्रति एकड़ 13,839 रुपये आदान सहायता राशि देने की घोषणा की गई है।
उन्होंने इस फैसले को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन और किसान हितैषी सरकार की वास्तविक पहचान बताया। प्रहलाद वर्मा ने कहा कि इस निर्णय से क्षेत्र के अन्नदाताओं को बड़ा आर्थिक संबल मिलेगा। इसके लिए बेमेतरा जिले के भाजपा सरदा मंडल के समस्त किसानों की ओर से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का हृदय से बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया गया है।
