ताज़ा खबर :

कागजों पर चमक रहा आंगनबाड़ी भवन, जमीन पर हक़ीक़त अलग, जीर्णोद्धार के नाम पर बड़ी अनियमितता, आरईएस अफसर ने साधी चुप्पी

बेमेतरा:- ​ग्रामीण यांत्रिकी सेवा सम्भाग बेमेतरा के अंतर्गत नगर पालिका के वार्ड-09 कोबिया में आंगनबाड़ी भवन जीर्णोद्धार कार्य में भ्रष्टाचार और भारी अनियमितता का एक बड़ा मामला सामने आया है। वर्ष 2025-26 के तहत करीब 91 हजार 224 रुपये की स्वीकृत लागत से कराए गए इस कार्य में नियम-कायदों की जमकर धज्जियां उड़ाई गई हैं, जिसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि निर्माण बोर्ड पर कार्य प्रारंभ और पूर्णता की तिथि का कॉलम ही खाली छोड़ दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक इस कार्य को आरईएस विभाग ने कागजों पर इस काम को शत-प्रतिशत पूर्ण दिखाकर पूरी राशि भी निकाल ली है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि न तो कमरों में पंखे लगाए गए हैं और न ही खतरनाक तरीके से फैले बिजली के तारों को सुव्यवस्थित किया गया है। महज औपचारिकता पूरी कर मासूम बच्चों के इस आंगनबाड़ी भवन को बदहाली के आंसू रोने के लिए छोड़ दिया गया है, और जब इस गंभीर धांधली को लेकर विभाग की एसडीओ प्रेरणा सोनी से संपर्क किया गया, तो उन्होंने कोई जवाब न देते हुए चुप्पी साध ली, जो सीधे तौर पर विभाग की मिलीभगत और गैर-जिम्मेदाराना रवैये को उजागर करता है। उल्लेखनीय है कि समूचे जिलेभर में डीएमएफ एवं अन्य मदो से आरईएस विभाग द्वारा आंगनबाड़ी भवन जीर्णोद्धार, निर्माण सहित अनेको कार्य किये गए है जिसमे ज्यादातर आरईएस विभाग के निर्माण कार्यो में पारदर्शिता का अभाव देखने को मिलता है। जिसका ताज़ा नज़ारा इन दिनों ज़िला कलेक्ट्रेट कार्यालय से महज 100 मीटर दूर निर्मित आंगनबाड़ी भवन जीर्णोद्धार कार्य की स्थिति को देखकर ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग की क्रियान्वयन शैली अंदाज़ा लगाया जा सकता है।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


कवर्धा में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, खेत की मेड़ काटने को लेकर हुआ था खूनी संघर्ष

कबीरधाम: जिले के थाना सिटी कोतवाली कवर्धा क्षेत्र अंतर्गत खेत की मेड़…

कवर्धा में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, खेत की मेड़ काटने को लेकर हुआ था खूनी संघर्ष

कबीरधाम: जिले के थाना सिटी कोतवाली कवर्धा क्षेत्र अंतर्गत खेत की मेड़…

लालपुर क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक, राहगीरों के लिए बनी चुनौती

देवकर ग्रामीण:- जालबांधा -देवकर मुख्यमार्ग के बीच स्थित ग्राम लालपुर के आसपास…

सुरही नदी में एनीकटों से ऊपर बह रहा पानी, खतरों से होकर आवागमन कर रहे ग्रामीण

■देवकर:- देवकर तहसील क्षेत्र में विगत दिनों की झमाझम बारिश के कारण…