ताज़ा खबर :

सावधान! इंस्टाग्राम पर दोस्ती पड़ी भारी: युवती का अश्लील वीडियो बनाकर किया वायरल, पुणे का आरोपी फरार

बालोद। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र से ब्लैकमेलिंग और साइबर अपराध का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक युवक ने पहले युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया, फिर उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

ऐसे बिछाया जाल: कॉल से शुरू हुई थी बात

​घटना की शुरुआत तब हुई जब पीड़िता अपनी मौसी से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। इसी दौरान आरोपी युवक ने अपनी भाभी के जरिए युवती का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। अगले 15 दिनों तक दोनों के बीच बातचीत होती रही। हालांकि, युवती के पिता को भनक लगते ही उन्होंने नंबर ब्लॉक करवा दिया था, लेकिन आरोपी ने हार नहीं मानी और इंस्टाग्राम के जरिए दोबारा संपर्क साधा।

ब्लैकमेलिंग और वसूली

​युवक ने युवती को प्रेम जाल में फंसाकर वीडियो कॉल के दौरान उसका न्यूड वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। इसके बाद असली चेहरा सामने आया:

  • धमकी: आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 50,000 रुपये की मांग की।
  • वसूली: डर के मारे पीड़िता ने शुरुआत में 990 रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर किए।
  • घिनौनी हरकत: और पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी ने युवती का अश्लील वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया।

पुलिस की कार्रवाई

​पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच में पता चला है कि आरोपी महाराष्ट्र के पुणे का रहने वाला है और पीड़िता की मौसी का देवर है।

एडिशनल एसपी मोनिका ठाकुर की अपील:

“सोशल मीडिया पर किसी भी अनजान व्यक्ति से अपनी निजी जानकारी, फोटो या वीडियो साझा न करें। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सावधानी ही सुरक्षा है। यदि कोई ब्लैकमेल करे, तो डरे नहीं और तुरंत पुलिस को सूचना दें।”

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


आईपीएल सट्टा रैकेट का मास्टरमाइंड नागपुर से गिरफ्तार, ‘सांई ऐप’ के जरिए बेचता था आईडी

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव पुलिस ने हाईटेक ऑनलाइन आईपीएल सट्टा रैकेट के…

संदेह ने उजाड़ा घर: किराये के मकान में प्रेमिका की हत्या कर भागा प्रेमी, पुलिस की गिरफ्त में।

दुर्ग। दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में प्रेम संबंधों में शक…

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के मॉडल का अध्ययन करने दुर्ग पहुंची झारखंड की टीम

■​दुर्ग:- छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की कार्यप्रणाली और सफल…

मोबाइल टावर से केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दुर्ग पुलिस ने 3 को दबोचा

​दुर्ग। जिला पुलिस द्वारा चोरों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे…