ताज़ा खबर :

बेरला पॉलिटेक्निक कॉलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ फ्लॉप, देखरेख व पानी के अभाव में दम तोड़ गए सैकड़ों पौधे, अब बचे सिर्फ सूखे ठूंठ

■बेमेतरा/बेरला:- ​बेरला के शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज परिसर और पहुंच मार्ग को हरा-भरा बनाने का दावा करने वाली वन विभाग और कॉलेज प्रबंधन की संयुक्त पौधरोपण मुहिम प्रशासनिक घोर लापरवाही और उदासीनता के कारण पूरी तरह जमींदोज हो चुकी है। कॉलेज कैंपस में पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढाने के मकसद से कुछ महीने पहले कॉलेज स्टाफ और वन कर्मियों ने मिलकर विगत वर्ष बड़ी संख्या में पौधे तो रोप दिए, लेकिन फोटो खिंचवाने और औपचारिकता पूरी करने के बाद जिम्मेदार इन्हें पानी देना और इनकी सुध लेना ही भूल गए। कॉलेज प्रबंधन द्वारा न तो इन पौधों की सुरक्षा के लिए कोई पुख्ता इंतजाम किए गए और ना ही भीषण गर्मी व मौसम के थपेड़ों से बचाने के लिए निरंतर पानी देने की कोई व्यवस्था की गई, जिसके चलते सिंचाई के घोर अभाव में ये नवजात पौधे समय से पहले ही सूखकर पूरी तरह नष्ट हो चुके हैं। सरकारी बजट और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को ठेंगा दिखाती इस लापरवाही की गवाही आज कॉलेज कैंपस खुद दे रहा है, जहाँ हरियाली की जगह अब सिर्फ मरे हुए पौधों के सूखे ठूंठ नजर आ रहे हैं, जो जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली और उनकी कथनी-करनी के अंतर पर एक बड़ा सवालिया निशान खड़ा करते हैं।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


कवर्धा में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, खेत की मेड़ काटने को लेकर हुआ था खूनी संघर्ष

कबीरधाम: जिले के थाना सिटी कोतवाली कवर्धा क्षेत्र अंतर्गत खेत की मेड़…

कवर्धा में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, खेत की मेड़ काटने को लेकर हुआ था खूनी संघर्ष

कबीरधाम: जिले के थाना सिटी कोतवाली कवर्धा क्षेत्र अंतर्गत खेत की मेड़…

लालपुर क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक, राहगीरों के लिए बनी चुनौती

देवकर ग्रामीण:- जालबांधा -देवकर मुख्यमार्ग के बीच स्थित ग्राम लालपुर के आसपास…

सुरही नदी में एनीकटों से ऊपर बह रहा पानी, खतरों से होकर आवागमन कर रहे ग्रामीण

■देवकर:- देवकर तहसील क्षेत्र में विगत दिनों की झमाझम बारिश के कारण…