ताज़ा खबर :

बेरला में अघोषित बिजली कटौती से गुस्साए नगरवासियों ने घेरा विद्युत दफ्तर, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

■बेमेतरा/बेरला:- ​नगर पंचायत बेरला में लगातार जारी अघोषित बिजली कटौती और बार-बार ट्रिपिंग की समस्या से तंग आकर कल सोमवार को आक्रोशित नगरवासियों ने बेरला बिजली ऑफिस का जोरदार घेराव कर दिया। जिसमे प्रदर्शनकारियों का साफ तौर पर कहना है कि हर 5-10 मिनट में बिना किसी पूर्व सूचना के बिजली गुल होने से जहां एक तरफ घरों के महंगे इलेक्ट्रॉनिक उपकरण फुंक रहे हैं। वहीं दूसरी ओर बिजली आधारित व्यवसाय पूरी तरह ठप होने से व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।फिलहाल जनता का गुस्सा तब और भड़क गया जब उन्होंने बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही को उजागर किया। स्थानीय नगरवासियों का आरोप है कि सहायक यंत्री गोपाल साहू न तो कार्यालय में मिलते हैं और न ही फोन उठाते हैं, और यदि कभी बात हो भी जाए तो रात में फॉल्ट न सुधारने का नियम बताकर पल्ला झाड़ लेते हैं, वहीं दूसरी तरफ जेई खुशबू सोनबोईर ने लाइनमैनों की कमी बताते हुए हाथ खड़े कर दिए। साथ ही बताई कि स्टाफ की कमी के कारण तार या पोल टूटने पर तुरंत मरम्मत संभव नहीं है। फिलहाल अधिकारियों के इस गैर-जिम्मेदाराना रवैये से नाराज संतोष साहू, राजेश दुबे, भारत भूषण साहू, हर्षद सुराणा, मानक चतुर्वेदी, आशीष सोनी सहित बड़ी संख्या में उपस्थित नगरवासियों ने विभाग को अल्टीमेटम देते हुए दो टूक कहा है कि यदि एक हफ्ते के भीतर इस अघोषित बिजली कटौती में सुधार नहीं हुआ, तो पूरा बेरला नगर बंद कर बिजली विभाग के खिलाफ उग्र और उथल-पुथल मचाने वाला आंदोलन किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


मुढ़ीपार चोरी कांड का पर्दाफाश: केसीजी पुलिस ने आरोपी को दबोचा, नगदी और दस्तावेज बरामद

गातापार (खैरागढ़-छुईखदान-गंडई)। जिला केसीजी पुलिस को चोरी के एक मामले में बड़ी…

देवकर नगर पंचायत में विकास को मिली रफ्तार: ₹1.50 करोड़ के कार्यों को मंजूरी, ₹2.63 लाख लाभ का बजट पारित

देवकर। नगर पंचायत देवकर के विकास, अधोसंरचना विस्तार और जनसुविधाओं को मजबूत…

नागपुर का शातिर वाहन चोर खैरागढ़ पुलिस की गिरफ्त में, चोरी की पल्सर और मोबाइल बरामद

गण्डई (खैरागढ़-छुईखदान-गंडई)। जिला पुलिस टीम ने मोटर साइकिल चोरी के एक मामले…