ताज़ा खबर :

बेमेतरा: नशे में धुत पोते ने नाना-नानी पर लोहे के तवे से किया जानलेवा हमला, गंभीर हालत में रायपुर रेफर

परपोड़ी (बेमेतरा): बेमेतरा जिले के परपोड़ी थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ शराब के नशे में धुत एक युवक ने खर्चे के लिए पैसे न देने की बात पर अपने ही नाना-नानी पर लोहे के तवे से जानलेवा हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी पोते को गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, घटना 6 जुलाई 2026 की रात लगभग 8 बजे की है। ग्राम गाड़ाडीह निवासी अनिल बारले (26 वर्ष) नशे की हालत में अपने नाना तुलसीराम मारकण्डे और नानी शांति बाई मारकण्डे से रुपयों की मांग कर रहा था। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने घर में रखे लोहे के तवे से दोनों बुजुर्गों के सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिए।

​हमले में शांति बाई के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे उनकी हड्डी तक दिखने लगी और काफी खून बह गया। घटना के बाद डायल 112 की मदद से घायलों को पहले परपोड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रायपुर के मेकाहारा अस्पताल रेफर कर दिया गया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) रामकृष्ण साहू ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। थाना परपोड़ी पुलिस ने धारा 109 BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की और FSL टीम की मदद ली। पूछताछ के दौरान आरोपी अनिल बारले ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उसने बताया कि नाना-नानी द्वारा पैसे देने से मना करने पर उसने गुस्से में आकर उन्हें जान से मारने की नियत से उन पर हमला किया था।

आरोपी भेजा गया जेल

पुलिस ने आरोपी अनिल बारले को गिरफ्तार कर लिया है और 7 जुलाई 2026 को उसे न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है। थाना प्रभारी सत्य प्रकाश उपाध्याय और उनकी टीम की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


कवर्धा में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, खेत की मेड़ काटने को लेकर हुआ था खूनी संघर्ष

कबीरधाम: जिले के थाना सिटी कोतवाली कवर्धा क्षेत्र अंतर्गत खेत की मेड़…

कवर्धा में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, खेत की मेड़ काटने को लेकर हुआ था खूनी संघर्ष

कबीरधाम: जिले के थाना सिटी कोतवाली कवर्धा क्षेत्र अंतर्गत खेत की मेड़…

लालपुर क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक, राहगीरों के लिए बनी चुनौती

देवकर ग्रामीण:- जालबांधा -देवकर मुख्यमार्ग के बीच स्थित ग्राम लालपुर के आसपास…

सुरही नदी में एनीकटों से ऊपर बह रहा पानी, खतरों से होकर आवागमन कर रहे ग्रामीण

■देवकर:- देवकर तहसील क्षेत्र में विगत दिनों की झमाझम बारिश के कारण…