ताज़ा खबर :

बेमेतरा: खारुन नदी की जलकुंभी में फंसकर 25 मवेशियों की दर्दनाक मौत, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

बेमेतरा/बेरला: जिले के सीमावर्ती क्षेत्र उप तहसील भिंभौरी और थाना कंडरका के अंतर्गत खारुन नदी में जलकुंभी के जाल में फंसकर 25 मवेशियों (भैंसों) की मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना से आक्रोशित पशु मालिकों और ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, जिससे घंटों आवागमन बाधित रहा।

​क्या है पूरा मामला?

​लगातार दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण क्षेत्र के नदी-नाले उफान पर हैं। खारुन नदी में दूर-दराज से बहकर आई जलकुंभी एक जगह एकत्रित हो गई, जिसकी परत इतनी सघन थी कि वह समतल जमीन जैसी दिखाई दे रही थी। इसी जलकुंभी में फंसकर ग्राम कंडरका के पशुपालकों की 25 भैंसों की मौत हो गई।

प्रभावित पशुपालक:

इस हादसे में तीजन बाई यदू (4), मिथुन यदू (4), विष्णु यदू (4), टीकम यदू (4), परदेशी यदू (3), रूपराम यदू (3) और लोकेश यदू (3) की भैंसें शामिल थीं।

​आक्रोश और चक्काजाम

​घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने खारुन नदी के पुल पर बैठकर ‘हल्ला बोल’ प्रदर्शन शुरू कर दिया और चक्काजाम कर दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रदर्शनकारियों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की।

​प्रशासन का आश्वासन, तब खुला रास्ता

​स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भिंभौरी के तहसीलदार के.आर. वासनिक और कंडरका थाना प्रभारी डी.एल. सोना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

​थाना प्रभारी डी.एल. सोना ने बताया कि मौके पर जलकुंभी में अभी भी कुछ मवेशियों के शव दिखाई दे रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को शांत कराते हुए उन्हें शासन के नियमानुसार प्रत्येक मवेशी के लिए उचित मुआवजा दिलाने का लिखित आश्वासन दिया। एसडीएम से हुई चर्चा के बाद अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया, जिसके बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम समाप्त किया और यातायात सुचारू रूप से बहाल हुआ।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


पुलिस की बड़ी कार्रवाई: खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई में भारी मात्रा में जप्त गांजा और नशीली दवाएं नष्ट

​खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई (KCG), 30 जून 2026: छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार नशे के अवैध…

सरकारी स्कूल या जर्जर खंडहर? गेट की गिरती परतें खोल रही हैं निर्माण की पोल।

बेरला (बेमेतरा): प्रदेश में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत के साथ ही…

रायपुर: कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विवि एलुमनी एसोसिएशन की पहली वार्षिक आम सभा संपन्न, नेटवर्क विस्तार पर जोर

​रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एलुमनी एसोसिएशन (KTUJMAA) की प्रथम…