ताज़ा खबर :

बेमेतरा: अंधविश्वास के चलते युवक की हत्या, टंगिया से वार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

बेमेतरा / परपोड़ी:-जिला बेमेतरा के थाना परपोड़ी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बंजारपुर में अंधविश्वास और आवेश में आकर एक युवक की हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त हथियार (टंगिया) भी बरामद कर लिया है।

​घटना का विवरण

​प्रार्थी चन्दू उर्फ चन्द्रप्रकाश पटेल (निवासी बंजारपुर) ने दिनांक 13.10.2026 की शाम करीब 07:30 बजे थाना परपोड़ी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम बंजारपुर के श्मशान घाट के पास नहर किनारे भाठा में बलराम पटेल की धारदार हथियार (टंगिया) से वार कर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव बरामद किया और प्रार्थी की रिपोर्ट पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की।

​पुलिस की त्वरित कार्रवाई

​मामला की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक त्रिलोक बंसाल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. हरीश यादव के मार्गदर्शन में एसडीओपी बेरला रूचि वर्मा, निरीक्षक अजय सोनकर और थाना प्रभारी परपोड़ी (प्रशिक्षु उप निरीक्षक विजयेन्द्र कुमार कश्यप) के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटना की जांच में फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम का भी सहयोग लिया गया।

​पूछताछ में हुआ खुलासा

​विवेचना के दौरान पुलिस ने संदेही/सूचनाकर्ता चंदू उर्फ चंद्रप्रकाश पटेल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि श्मशान घाट के पास नहर किनारे व्यक्तिगत अंधविश्वास के वशीभूत होकर और आवेश में आकर उसने मृतक बलराम पटेल के सिर व चेहरे पर टंगिया से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

​बरामदगी और गिरफ्तारी

​आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार (टंगिया) और अन्य साक्ष्य जप्त कर लिए हैं। आज दिनांक 14.10.2026 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड पर प्रस्तुत किया गया है।

​सराहनीय भूमिका: इस संपूर्ण कार्रवाई में निरीक्षक अजय सोनकर, थाना प्रभारी विजयेन्द्र कुमार कश्यप, सहायक उप निरीक्षक पुरुषोत्तम कुलार्य, प्रधान आरक्षक येमन बघेल, प्रकाश सिंह राजपूत, ललित केरकेट्टा और आरक्षक रमेश चंद्रवंशी, पीयूष सिंह, दीपक ठाकुर, दीपक सिंह व प्रमोद पांडेय सहित संपूर्ण थाना परपोड़ी स्टाफ का विशेष योगदान रहा।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


पड़ोसियों के विवाद में बीच-बचाव करना पड़ा भारी: धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग:-छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के थाना पद्मनाभपुर क्षेत्र अंतर्गत उत्कल नगर में…

●गाड़ाडीह संकुल में समीक्षा बैठक: शैक्षणिक गुणवत्ता सुधारने और योजनाओं को समय-सीमा में पूरा करने दिए कड़े निर्देश●

■​देवकर:- नगर देवकर निकटस्थ संकुल स्त्रोत केंद्र गाड़ाडीह में हाईस्कूल प्राचार्य सीमा…

बोरतरा में नहर टूटने से खेतों में भरा पानी, फसल बर्बादी की कगार पर पहुँचने से किसानों में आक्रोश; सिंचाई विभाग बेखबर

■​बेमेतरा/बोरतरा:- जलसंसाधन संभाग बेमेतरा अंतर्गत साजा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बोरतरा के…