ताज़ा खबर :

पुलिस के हत्थे चढ़ा सिर्फ 900 रुपये का मोहरा, सट्टे का असली खिलाड़ी अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर, बेमेतरा एसपी के दिशानिर्देश पर बेरला थाने के सोरला गाँव में हुई कार्यवाही

■​बेमेतरा/बेरला:- जिले में अवैध सट्टे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है, लेकिन सफलता के नाम पर हाथ लग रहे हैं सिर्फ छोटे प्यादे। ताजा मामला बेरला थाने का है, जहाँ पुलिस ने एक युवक को सट्टा लिखते रंगे हाथों पकड़ा, लेकिन उसके पास से महज 900 रुपये की बरामदगी पुलिस की बड़ी कार्रवाई के दावों पर सवाल खड़े कर रही है।

चूंकि ग्राम सोरला के आंवला बगीचा के पास से पकड़ा गया आरोपी रवि बंजारे महज 20 साल का है, जो चंद रुपयों के लालच में सट्टा पट्टी काट रहा था। जानकारों का कहना है कि असली ‘खाईवाल’ (मुख्य सट्टा संचालक) आलीशान ठिकानों पर बैठकर पुलिस की आंखों में धूल झोंक रहे हैं। जब तक इन सफेदपोश अपराधियों पर हाथ नहीं डाला जाएगा, तब तक 900 रुपये की ऐसी गिरफ्तारियां महज खानापूर्ति नजर आएंगी।
ज़िला प्रशासन एवं ​एसपी से सख्त एक्शन का जनता को इंतज़ार
दरअसल यह कार्यवाही अभियान फिलहाल डीआईजी रामकृष्ण साहू के निर्देशन में समूचे जिलेभर में तो चल रहा है, इसी का फलस्वरूप बेरला में भी कार्यवाही हुई है। हालांकि क्षेत्र की आमजनता अब बड़े मगरमच्छों के शिकार का इंतजार कर रही है। बेमेतरा ज़िला पुलिस आगे मुख्य खाईवालों के नेटवर्क को ध्वस्त कर पाएगी? यह एक बड़ा सवाल बना हुआ है।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


​जालबांधा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: किराना दुकान में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

​जालबांधा/खैरागढ़: खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (केसीजी) जिले की जालबांधा पुलिस चौकी ने क्षेत्र में हुई…

ठेलकाडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जप्त

​ठेलकाडीह (के.सी.जी.) | अवैध शराब के कारोबार के विरुद्ध खैरागढ़-छुईखदान-गंडई (KCG) पुलिस…

​आजादी के दशकों बाद भी अंधेरे में निजामडीह:

​खैरागढ़/साल्हेवारा: छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्रों में विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच…

बेमेतरा: डिजिटल जनगणना की तैयारी तेज, प्रगणक और सुपरवाइजरों ने लिया सघन प्रशिक्षण

बेमेतरा/बेरला: प्रत्येक दस वर्ष में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय जनगणना की तैयारियां…