ताज़ा खबर :

बेरला से हैदराबाद के लिए निकली साइकिल पालकी यात्रा, गुरु पूर्णिमा महोत्सव 2026 को लेकर भक्तों में भारी उत्साह

बेमेतरा / बेरला:-सनातन संस्कृति, गुरु-भक्ति और राष्ट्रधर्म के जागरण का संदेश देते हुए ग्राम सोंढ़ (बेरला) स्थित निखिल साधना धाम से हैदराबाद के ‘श्री निखिल चेतना केंद्र’ के लिए पवित्र साइकिल एवं पालकी यात्रा आरंभ हो गई है। यह भव्य यात्रा लगभग 1,000 किलोमीटर की लंबी दूरी तय कर गुरु पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होगी। 18 जुलाई से प्रारंभ हुई इस यात्रा से पूरा क्षेत्र गुरु-कृपा से अभिसिंचित हो रहा है।

​राधा-कृष्ण मंदिर में हुआ भव्य स्वागत और सामूहिक गुरुपूजन

​यात्रा के बेरला आगमन पर स्थानीय राधा-कृष्ण मंदिर में भव्य स्वागत एवं सामूहिक गुरुपूजन का आयोजन किया गया। इस दौरान समस्त नगरवासियों और सनातन धर्म प्रेमियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर सद्गुरुदेव की पालकी के दर्शन किए और गुरु वंदन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

​आयोजकों के अनुसार, परमहंस सद्गुरुदेव स्वामी निखिलेश्वरानंद जी महाराज के पावन आशीर्वाद तथा ब्रह्मऋषि अनिल कुमार जोशी और वंदनीय माता प्रतिभा जोशी के स्नेहिल मार्गदर्शन में यह यात्रा आगे बढ़ रही है। गुरु का यह सान्निध्य साधकों के जीवन में ज्ञान, संस्कार, सेवा, साधना और आत्मबल का संचार करता है।

​यात्रा में इनकी रही विशेष उपस्थिति

​इस पावन अवसर पर सुरेंद्र रावत, रवि निर्मालकर, शिवझड़ी सिन्हा, विशाल देशलहर, द्रोपाति साहू, उमा नेताम, नारद साहू, कामदेव, झम्मन, मोहन, मोहित कृष्ण, हेमंत, मार्शल, जित्तू, कन्हैया, राजा, निर्मल, संतोष, राजेश, ब्रिजेश, सुरेश, दुर्गेश सहित श्री निखिल चेतना केंद्र परिवार और समस्त बेरला नगरवासी सम्मिलित होकर गुरु-भक्ति में सराबोर नजर आए।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


दुर्ग: बैंक जा रहे यात्री की जेब से 74 हजार पार, ऑटो चालक और उसके साथी गिरफ्तार

भिलाई। दुर्ग जिले के पुरानी भिलाई क्षेत्र में ऑटो में सवार यात्री…