ताज़ा खबर :

भिलाई टाइम्स के इंस्टाग्राम पेज पर फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक भेजकर वसूली का प्रयास, पुणे से एक आरोपी गिरफ्तार

सोशल मीडिया पर सक्रिय न्यूज चैनलों को निशाना बनाने वाले एक शातिर साइबर ठग को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी भिलाई टाइम्स न्यूज के इंस्टाग्राम पेज पर फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक भेजकर पेज डिलीट कराने की धमकी दे रहा था और इसके एवज में 10,000 रुपये की अवैध वसूली की कोशिश कर रहा था। सुपेला पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी को महाराष्ट्र के पुणे से दबोच लिया है।

​इस तरह हुआ खुलासा

​भिलाई टाइम्स न्यूज के संचालक यशवंत साहू ने थाना सुपेला में शिकायत दर्ज कराई थी कि 25 और 26 जुलाई 2026 की दरमियानी रात उनके इंस्टाग्राम पेज (लगभग 32,000 फॉलोवर्स) पर लगातार फर्जी कॉपीराइट स्ट्राइक भेजी गईं। जब उन्होंने दिए गए ई-मेल और व्हाट्सएप के जरिए संपर्क किया, तो आरोपी ने स्ट्राइक हटाने के नाम पर 10,000 रुपये की मांग की।

​शिकायत के आधार पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए अपराध क्रमांक 1061/2026, धारा 308(2), 351(4) बीएनएस एवं धारा 66डी आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की।

​तकनीकी जांच और गिरफ्तारी

​साइबर सेल और तकनीकी सर्विलांस (व्हाट्सएप, ई-मेल, सीडीआर और आईपी एड्रेस) की मदद से पुलिस ने आरोपी की पहचान की। इसके बाद 17 अगस्त 2026 को पुलिस टीम ने आरोपी के निवास पर पहुंचकर धारा 35 बीएनएसएस का नोटिस तामिल कराया।

​नोटिस के पालन में आरोपी 19 अगस्त को सुपेला थाने में उपस्थित हुआ। पूछताछ और पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त iPhone 16 मोबाइल फोन जप्त किया गया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया गया है। मामले में अन्य संलिप्त लोगों की भी जांच की जा रही है।

  • गिरफ्तार आरोपी: अनीश कुमार (उम्र 19 वर्ष)
  • मूल निवासी: ग्राम उसरी चकिया, थाना महेन्द्रीया, जिला अरवल, बिहार
  • हाल पता: आईओएस तथावडे, थाना वाकड, जिला पुणे, महाराष्ट्र
  • जप्त सामग्री: 01 नग iPhone 16 मोबाइल फोन

​दुर्ग पुलिस की अपील

​दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों और सोशल मीडिया पेज संचालकों से अपील की है कि यदि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कॉपीराइट या अकाउंट बंद करने का भय दिखाकर पैसों की मांग की जाए, तो घबराएं नहीं और पैसे बिल्कुल न भेजें। ऐसे मामलों की सूचना तुरंत साइबर पुलिस को दें।

इस पूरी कार्रवाई में थाना सुपेला प्रभारी एस.एन. सिंह, उप निरीक्षक पारस सिंह, प्रधान आरक्षक अमर सिंह और आरक्षक रवि साहू की सराहनीय भूमिका रही।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


●सहसपुर में विभिन्न जगहों पर हुआ ध्वजारोहण●

■सहसपुर:- आजादी के 80वें वर्षगांठ पर ग्राम सहसपुर में स्वतंत्रता दिवस का…

बेरला-भिम्भौरी तहसील क्षेत्र में रिमझिम बारिश का असर, खेतों में भरे बढ़ाई किसानों की धड़कनें

■बेमेतरा:- बेरला एवं भिम्भौरी तहसील क्षेत्र में पिछले दो-तीन दिनों से जारी…