ताज़ा खबर :

रेलवे के बिलासपुर ज़ोन में नागपुर मण्डल अंतर्गत छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर दर्रेकसा रेलवे क्रॉसिंग बनी जी का जंजाल, कछुए की गति से ओवरब्रिज निर्माण से जनता त्रस्त, रेलवे प्रशासन की उदासीनता से फाटक पर घंटों जाम में फंस रहे अंतर्राज्यीय नागरिक

रिपोर्टर-✍🏻मुदस्सर मोहम्मद
■डोंगरगढ़:- बिलासपुर ​दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) जोन अंतर्गत नागपुर मंडल क्षेत्र में छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा पर स्थित दर्रेकसा रेलवे क्रॉसिंग क्षेत्र के रहवासियों और राहगीरों के लिए एक बड़ी समस्या बन गई है। उल्लेखनीय है कि इन दिनों इस क्रॉसिंग के समीप लगभग 01 किलोमीटर लंबी दूरी के बहुप्रतीक्षित रेलवे ओवरब्रिज (ROB) का निर्माण कार्य लंबे समय से चल रहा है, लेकिन प्रशासनिक सुस्ती के चलते यह परियोजना कछुए की चाल से आगे बढ़ रही है। छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ क्षेत्र से लेकर महाराष्ट्र के गोंदिया जिले के बीच रोजाना सफर करने वाले हजारों आम नागरिक, छात्र और श्रमिक इस अधूरे निर्माण के कारण भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं।

चूंकि ​इस गंभीर स्थिति के बावजूद बिलासपुर जोनल मुख्यालय और नागपुर मंडल के जिम्मेदार अधिकारियों का रवैया उदासीन बना हुआ है। इस सम्बंध में विभाग के मंडल रेल प्रबंधक (DRM), वरिष्ठ मण्डल इंजीनियर (Sr. DEN) और मुख्य परियोजना प्रबंधक (CPM) जैसे उच्च पदस्थ रेलवे अधिकारियों द्वारा इस विलंब का संज्ञान न लेना विभागीय लापरवाही को स्पष्ट करता है। फिलहाल तय समयसीमा के भीतर प्रोजेक्ट पूरा न होने के कारण निर्माण स्थल पर आए दिन यातायात बाधित हो रहा है और जनता भगवान भरोसे सफर करने को मजबूर है।

बहरहाल ​स्थिति यह है कि हर बार ट्रेन गुजरने के दौरान इस अंतर्राज्यीय मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं और लोगों को क्रॉसिंग पार करने के लिए घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। जिसमे आपातकालीन स्थिति, एम्बुलेंस और आवश्यक सेवाओं के लिए भी यह क्रॉसिंग बड़ी बाधा बन चुकी है। वही सीमावर्ती क्षेत्र के स्थानीय नागरिकों और यात्रियों ने रेलवे बोर्ड और एसईसीआर जोनल प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है, ताकि ओवरब्रिज का निर्माण कार्य युद्धस्तर पर पूरा हो सके और जनता को इस कष्टप्रद स्थिति से मुक्ति मिल सके।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


दुर्ग: तालाब किनारे युवक पर धारदार हथियार से हमला करने वाला आरोपी कुछ ही घंटों में गिरफ्तार

दुर्ग: दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी जेवरा सिरसा क्षेत्र…

भिलाई: सरकारी राशन दुकान में 1007.51 क्विंटल चावल की भारी कमी, अध्यक्ष गिरफ्तार

दुर्ग / भिलाई: दुर्ग जिले के भिलाई नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-07…