
बेमेतरा:- परपोड़ी थाना से महज 03 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम बुडेरा (कामकावाड़ा) में एक दोहरी हत्याकाण्ड का सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। जिसमे गाँव मे स्थित अपने घर पर अकेले सो रहे बुजुर्ग दम्पत्ति को आधी रात अज्ञात हमलावरों ने बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। जिसकी जानकारी अगली सुबह परिजनों एवं ग्रामीणों को लगने पर परपोड़ी पुलिस को सूचना दी गई है। ततपश्चात घटना की गम्भीरता देखते हुए परपोड़ी पुलिस के साथ बेमेतरा, बेरला, साजा थानों के साथ डॉग स्क्वाड व फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल मामले मे पुलिस ने घटना के सम्बंध में मर्ग कायम करते हुए मृतक दम्पत्ति के शवों का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए साजा रवाना कर दिया एवं इस मामले में पुलिस द्वारा बारिकी से हर पहलू की जांच की जा रही है।
जानकारी के मुताबिक दरअसल डबल मर्डर का पूरा मामला परपोड़ी थानाक्षेत्र के गांव बुड़ेरा (कामकावाडा) का है। जहां पर आधीरात को अज्ञात हमलावरों ने गाँव के 80 वर्षीय निवासी बलिराम साहू पिता झाड़ूराम एवं उसकी 78 वर्षीय धर्मपत्नी कचरीबाई साहू को उनके घर पर ही पत्थर व अन्य औजारों से हत्या की घटन को अंजाम दिया। जिसमें दोनों मृतक दम्पतियों की मौके पर ही मौत हो गयी थी। इसकी जानकारी सुबह मृतकों के घरवाले जब उनके यहां पहुंचे तो घर के अंदर कचरीबाई एवं बाहर बाड़े में बलिराम की संदिग्ध अवस्था मे लाश दिखा। जिसमे प्रथम दृष्टया बताया जा रहा है, मृतकों के सर पर पत्थर व नुकीले चीजों से वार किया है जिसमे काफी खून बह जाने से दोनों की मौत हुई होगी ऐसा अंदेशा जताया जा रहा है। जबकि इस घटना को चोरी की वारदात के नियत से घर मे दाखिल होने पर पकड़े जाने के डर से दोनों बुजुर्ग दम्पति की हत्या की गई है ऐसी आशंका जताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि मृतक दम्पत्ति काफी दशको से गाँव मे निवासरत है उनका किसी से कोई विवाद नही रह है। उनके चार बेटे थे जिसमें से दो गाँव के बाहर एवं दो बेटे गाँव मे ही घर बनाकर रह रहे थे, जबकि उनकी बेटों को पैतृक सम्पत्तियों का बंटवारा भी हो गया था। ऐसी जानकारी मिली है। फिलहाल पुलिस ने मामले में विवेचना शुरू कर दी है जल्द ही आरोपियों को पकड़कर इस दोहरे अंधे हत्याकांड की पूरी गुत्थी सुलझा लिए जाने की सम्भावना है।

फिलहाल घटनास्थल पर कल शाम तक एडिशनल एसपी, हरीश यादव, बेरला एसडीओपी-रुचि वर्मा, परपोड़ी थाना प्रभारी निरीक्षक अजय सोनकर, प्रधान आरक्षक- येमन बघेल, पीयूष सिंह, पुरषोत्तम सहित साजा थाना, देवकर चौकी व साइबर की टीम भी मौजूद रही। हालांकि इस घटना के बाद दिनभर गाँव मे गहमागहमी की स्थिति रही। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ रही। वही घटना की जानकारी मिलने पर बुजुर्ग दम्पति को खोने के कारण परिजनों का रो-रोकर काफी बुरा हाल है।

“दरअसल परपोड़ी थाना क्षेत्र में कल घटित हुई दोहरी हत्याकांड का मामला काफी गम्भीर है। इस सम्बंध में हमारी पुलिस की टीम फॉरेंसिक एक्सपर्ट व डॉग स्क्वायड की मदद लेकर संयुक्त रूप से बारीकी से हर पहलुओं की जांच विवेचना में जुट गई है। जल्द ही मामले में आरोपियों को पकड़कर गुत्थी सुलझा ली जाएगी।”
■रुचि वर्मा■
●{पुलिस अनुविभागीय अधिकारी-बेरला}●
