ताज़ा खबर :

पिटाई का नशा उतरा सलाखों के पीछे: पत्नी को प्रताड़ित करने वाले पति को छुरिया पुलिस ने सिखाया सबक।

छुरिया (राजनांदगांव)। राजनांदगांव जिले के छुरिया क्षेत्र में घरेलू हिंसा और शांति भंग करने वाले शराबी पति के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। पत्नी की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए छुरिया पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर तहसील न्यायालय में पेश किया है।

थाने के अंदर भी नहीं सुधरा आरोपी

​मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम कुमर्रा निवासी प्रेमलाल कोर्राम (28 वर्ष) अपनी पत्नी के साथ आए दिन शराब पीकर मारपीट और गाली-गलौज करता था। परेशान होकर पीड़िता ने छुरिया थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पति-पत्नी दोनों को थाने बुलाया और प्रेमलाल को समझाइश देने की कोशिश की।

​हैरानी की बात यह रही कि आरोपी प्रेमलाल पुलिस के सामने भी शांत नहीं हुआ और थाने के भीतर ही अपनी पत्नी के साथ वाद-विवाद व लड़ाई-झगड़ा करने लगा। उसके उग्र व्यवहार और भविष्य में किसी बड़ी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में ले लिया।

प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्रवाई

​पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं एएसपी कीर्तन राठौर के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे शांति व्यवस्था अभियान के तहत आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126, 135 (3) बीएनएसएस (BNSS) के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। आरोपी को छुरिया तहसील न्यायालय में पेश किया गया है।

टीम की मुस्तैदी

​इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कौशलेश देवांगन, सउनि उदय सिंह चंदेल, आरक्षक छन्नुलाल खुटे और नंद मंडावी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें