ताज़ा खबर :

🚨 दिल्ली में ब्लास्ट के बाद राजनांदगांव में सुरक्षा अलर्ट, सार्वजनिक स्थलों पर सघन चेकिंग

राजनांदगांव। दिल्ली में लाल किले के पास शाम को हुई कार ब्लास्ट की घटना के मद्देनजर, राजनांदगांव पुलिस ने देर रात जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था को “अलर्ट मोड” पर रखते हुए एक विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाया है।

🛡️ पुलिस प्रशासन ने कसी कमर

राजनांदगांव पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देश एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में जिले की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए यह तत्काल कदम उठाया गया है।संवेदनशील स्थानों पर जांच: रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सघन जांच की गई।विशेष टीमें तैनात: बीडीएस (बॉम्ब डिस्पोजल स्क्वॉड) टीम और डॉग स्क्वॉड टीम द्वारा संदिग्ध वस्तुओं की जांच की गई।चौकसी बढ़ी: थाना बागनदी, सोमानी, डोंगरगांव, चिखली, बसंतपुर, लालबाग एवं कोतवाली क्षेत्र के चौक-चौराहों और बॉर्डर इलाकों में आने-जाने वाले वाहनों और व्यक्तियों की सघन जांच जारी है।सतत पेट्रोलिंग: पुलिस अधिकारियों और जवानों को निरंतर पेट्रोलिंग और निगरानी बढ़ाने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

🙏 पुलिस की नागरिकों से अपील

राजनांदगांव पुलिस ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि या सार्वजनिक स्थल पर पड़ी संदिग्ध वस्तु के बारे में तत्काल स्थानीय या नजदीकी पुलिस थाना को जानकारी दें।पुलिस का कहना है कि जिले में शांति, सुरक्षा और जनसुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है और पुलिस हर परिस्थिति में तत्पर है।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


संदेह ने उजाड़ा घर: किराये के मकान में प्रेमिका की हत्या कर भागा प्रेमी, पुलिस की गिरफ्त में।

दुर्ग। दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में प्रेम संबंधों में शक…

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के मॉडल का अध्ययन करने दुर्ग पहुंची झारखंड की टीम

■​दुर्ग:- छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की कार्यप्रणाली और सफल…

मोबाइल टावर से केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दुर्ग पुलिस ने 3 को दबोचा

​दुर्ग। जिला पुलिस द्वारा चोरों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे…

ऑपरेशन मुस्कान: खैरागढ़ पुलिस ने अहमदाबाद से अपहृता को छुड़ाया, आरोपी गिरफ्तार

​खैरागढ़। जिला केसीजी (खैरागढ़-छुईखदान-गंडई) पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत एक बड़ी…