ताज़ा खबर :

ठेलका में बिना डेडलाइन के तैयार हो रहा महतारी सदन, आरईएस विभाग की लापरवाही से कार्य की पारदर्शिता पर उठ रहा सवाल

■बेमेतरा:- साजा विकासखंड के ग्राम ठेलका में इन दिनों शासन-प्रशासन की महत्वाकांक्षी योजना के अनुरूप महतारी सदन का निर्माण कार्य प्रगति पर चल रहा है, लेकिन यह विकास कार्य अपनी उपयोगिता से ज्यादा विभागीय लापरवाही और अपारदर्शिता के चलते विवादों में घिर गया है। चूंकि ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आरईएस) संभाग बेमेतरा के साजा सब डिवीजन के अंतर्गत लगभग 23 लाख 99 हजार रुपये की भारी-भरकम शासकीय राशि से इस भवन का निर्माण कराया जा रहा है, जो इन दिनों चर्चे का विषय बना हुआ है।

दरअसल इस निर्माण कार्य मे हैरान करने वाली बात यह है कि निर्माण स्थल पर लगाए गए सूचना पटल (साइन बोर्ड) पर कार्य प्रारंभ होने की तिथि तो 25 जनवरी 2026 और कार्य की अवधि 6 माह साफ तौर पर लिखी गई है, लेकिन कार्य पूर्ण होने की अंतिम तिथि वाले कॉलम को पूरी तरह खाली छोड़ दिया गया है। जबकि सरकारी नियमों के मुताबिक किसी भी सार्वजनिक निर्माण में पूर्णता तिथि लिखना अनिवार्य होता है, ताकि जनता के बीच पारदर्शिता बनी रहे, परंतु यहाँ नियमों को ताक पर रखकर अधिकारियों ने अपनी मनमानी और घोर लापरवाही का परिचय दिया है। ​इस गंभीर लापरवाही ने अब स्थानीय ग्रामीणों के मन मे नकारात्मकता बढा रही है, जिनका सीधे तौर पर कहना है कि पूर्णता तिथि को जानबूझकर छिपाया गया है ताकि निर्माण कार्य में होने वाली लेट-लतीफी और संभावित भ्रष्टाचार पर पर्दा डाला जा सके। वही बिना किसी तय समय सीमा के यह काम कब तक खिंचेगा और इसकी गुणवत्ता की निगरानी कैसे होगी, इसे लेकर ग्रामीणों में भारी संशय बना हुआ है। लाखों रुपये के इस प्रोजेक्ट में बरती जा रही इस अपारदर्शिता पर ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के जिम्मेदार अधिकारियों ने अब तक चुप्पी साध रखी है, जिससे विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल ग्रामीणों ने अब जिला प्रशासन से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने, सूचना पटल को दुरुस्त करवाने और जिम्मेदार अधिकारियों व ठेकेदार की जवाबदेही तय करने की मांग की है।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


दुर्ग में पुरानी रंजिश का खूनी अंत: युवक की हत्या के 12 घंटे के भीतर 6 आरोपी गिरफ्तार

दुर्ग: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश…