ताज़ा खबर :

डोंगरगढ़ उपजेल सुविधाओं व व्यवस्थाओं के मामले में हुआ हाल-बेहाल, लाखों के बजट के बावजूद भगवान भरोसे जर्जर भवन में जान जोखिम में डालकर काम करने को मजबूर कर्मचारी,जेल अधीक्षक व प्रशासन की निष्क्रियता बरसो से यथावत बरकरार

रिपोर्ट-✍🏻मुदस्सर मोहम्मद
​राजनांदगांव/डोंगरगढ़:- जिले के डोंगरगढ़ शहर अंतर्गत बोरतालाव रोड पर स्थित उप जेल इन दिनों प्रशासनिक उदासीनता और भारी लापरवाही का एक जीवंत उदाहरण बन गया है। केंद्रीय जेल दुर्ग से संबद्ध इस दूसरे सबसे महत्वपूर्ण कारागार की सुध लेने वाला कोई नहीं है, जिसके चलते यह परिसर मरम्मत और रखरखाव के अभाव में पूरी तरह जर्जर हो चुका है। आलम यह है कि बरसों से इस भवन की रंगाई-पोताई तक नहीं कराई गई है, जिससे इसकी दीवारें अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही हैं।फिलहाल कागजों में हर साल मूलभूत कार्यों और रख-रखाव के नाम पर लाखों रुपये का भारी-भरकम बजट शासन द्वारा जारी किया जाता है, लेकिन धरातल पर उन पैसों का क्या हो रहा है, यह बड़ा सवाल है। इस लचर व्यवस्था ने शहर के भीतर प्रशासनिक सक्रियता और दावों की पोल खोलकर रख दी है, जहां जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदकर बैठे हुए हैं।
​एक तरफ जहां इस उप जेल में कैदियों की संख्या काफी कम बताई जा रही है, वहीं दूसरी तरफ इन्ही गंभीर अव्यवस्थाओं और बुनियादी असुविधाओं के बीच यहां पदस्थ कर्मचारियों को अपनी जान जोखिम में डालकर ड्यूटी करनी पड़ रही है, जो कि अत्यंत चिंताजनक है। आए दिन किसी अनहोनी के खतरे के साये में काम करने को विवश इन कर्मचारियों की सुधि लेने वाला कोई जिम्मेदार विभाग सामने नहीं आ रहा है। जब इस संवेदनशील और भ्रष्टाचार की बू देती पूरी स्थिति पर जेल अधीक्षक से उनका पक्ष जानने का प्रयास किया गया, तो उनसे संपर्क तक नहीं हो पाया, जिससे उनकी कार्यशैली पर और अधिक गंभीर सवालिया निशान खड़े होते हैं। साफ है कि लाखों के बजट की बंदरबांट और प्रशासनिक सुस्ती के चलते डोंगरगढ़ का यह उप जेल कभी भी किसी बड़े हादसे को न्यौता दे सकता है।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


दुर्ग: तालाब किनारे युवक पर धारदार हथियार से हमला करने वाला आरोपी कुछ ही घंटों में गिरफ्तार

दुर्ग: दुर्ग जिले के पुलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत चौकी जेवरा सिरसा क्षेत्र…

भिलाई: सरकारी राशन दुकान में 1007.51 क्विंटल चावल की भारी कमी, अध्यक्ष गिरफ्तार

दुर्ग / भिलाई: दुर्ग जिले के भिलाई नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर-07…