ताज़ा खबर :

दुर्ग: लापरवाही से वाहन चलाने का खामियाजा, सायकल सवार को घसीटकर ले जाने वाले आरोपी चालक को पुलिस ने भेजा जेल

दुर्ग। जिले के जामुल थाना क्षेत्र में वाहन की तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक बुजुर्ग की जान ले ली। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी टाटा एस चालक को गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, 16 जून की शाम करीब 5:30 बजे शिवदयाल कश्यप (निवासी, इंदिरा नगर हथखोज) अपनी सायकल से राजीव नगर की ओर जा रहे थे। जब वे सिसकोल कंपनी के पास पहुंचे, तभी टाटा एस वाहन क्रमांक CG 07 CY 5936 के चालक दीपक कुमार आनंत ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।

​प्रत्यक्षदर्शियों और रिपोर्ट के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि आरोपी ने रुकने के बजाय मृतक को वाहन से घसीटते हुए आगे ले गया, जिससे मौके पर ही शिवदयाल कश्यप की दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस की कार्रवाई

प्रार्थी उमेश कश्यप की शिकायत पर जामुल थाना पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105, 110 और मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की। पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए आरोपी चालक दीपक कुमार आनंत (34 वर्ष, निवासी कुरूद) को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, घटना में प्रयुक्त टाटा एस वाहन को भी जप्त कर लिया गया है।

दुर्ग पुलिस की सख्त चेतावनी

दुर्ग पुलिस ने इस दुखद घटना के बाद एक बार फिर वाहन चालकों को चेतावनी दी है। पुलिस ने कहा है कि यातायात नियमों का पालन करना हर किसी की जिम्मेदारी है। तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वालों के खिलाफ भविष्य में और भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


कवर्धा में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, खेत की मेड़ काटने को लेकर हुआ था खूनी संघर्ष

कबीरधाम: जिले के थाना सिटी कोतवाली कवर्धा क्षेत्र अंतर्गत खेत की मेड़…

कवर्धा में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, खेत की मेड़ काटने को लेकर हुआ था खूनी संघर्ष

कबीरधाम: जिले के थाना सिटी कोतवाली कवर्धा क्षेत्र अंतर्गत खेत की मेड़…

लालपुर क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक, राहगीरों के लिए बनी चुनौती

देवकर ग्रामीण:- जालबांधा -देवकर मुख्यमार्ग के बीच स्थित ग्राम लालपुर के आसपास…

सुरही नदी में एनीकटों से ऊपर बह रहा पानी, खतरों से होकर आवागमन कर रहे ग्रामीण

■देवकर:- देवकर तहसील क्षेत्र में विगत दिनों की झमाझम बारिश के कारण…