ताज़ा खबर :

दुर्ग में खौफनाक वारदात: चरित्र शंका में पति ने की पत्नी की हत्या, कुम्हारी पुलिस ने आरोपी को तुरंत किया गिरफ्तार

दुर्ग / कुम्हारी:-जिले के थाना कुम्हारी क्षेत्र अंतर्गत महामाया पारा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अवैध संबंध के शक और पत्नी के चरित्र पर संदेह करने वाले एक पति ने खौफनाक कदम उठाते हुए अपनी ही 24 वर्षीय पत्नी की धारदार हथियार से गला रेतकर / वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना के तुरंत बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

घर का दरवाजा अंदर से बंद कर किया हमला

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 02 अगस्त 2026 की सुबह लगभग 08:15 बजे आरोपी घनश्याम यादव (उम्र 24 वर्ष) ने अपने घर का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। इसके बाद वह अपनी पत्नी दुर्गा यादव (उम्र 24 वर्ष) के चरित्र पर शक को लेकर उससे विवाद करने लगा। बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने गुस्से में आकर घर में रखे धारदार हथियार (हंसिया/परसुल) से अपनी पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

त्वरित कार्रवाई: पुलिस ने मौके पर दबोचा

​घटना की सूचना मिलते ही प्रार्थी ईश्वर यादव ने थाना कुम्हारी में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। सूचना मिलते ही कुम्हारी पुलिस दल-बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस ने बिना देर किए त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी घनश्याम यादव को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।

​पुलिस ने मृतका का शव पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार (हंसिया/परसुल) भी जब्प कर लिया है।

मामला दर्ज, आरोपी न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

​थाना कुम्हारी में आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है। पुलिस ने आवश्यक वैधानिक विवेचना के उपरांत आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

दुर्ग पुलिस की आम नागरिकों से अपील

​इस सनसनीखेज घटना के बाद दुर्ग पुलिस ने क्षेत्र के नागरिकों से संयम बरतने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि किसी भी पारिवारिक या व्यक्तिगत विवाद की स्थिति में कानून को अपने हाथ में न लें। आपसी विवादों का समाधान हमेशा शांतिपूर्ण और वैधानिक तरीकों से करें। किसी भी प्रकार की परेशानी या विवाद की स्थिति में तुरंत पुलिस की सहायता लें, अन्यथा अपराध करने वालों के विरुद्ध विधि के अनुसार कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें