ताज़ा खबर :

गर्रा पंचायत में 4.40 लाख का सरकारी सफेद हाथी, पंचायत क्षेत्र में बन रहा शौचालय निर्माणकार्य 05 साल बाद भी अधूरा,

■​बेमेतरा:- साजा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत गर्रा में विकास कार्यों के दावों की पोल खुलता नज़र आ रहा है। जिसमे ग्राम पंचायत क्षेत्र में पिछले कार्यकाल से 15वें वित्त, मनरेगा और एसबीएम फंड के 4.40 लाख रुपये से बन रहा व्यवसायिक परिसर सह शौचालय भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता नज़र आ रहा है। देखा जाए तो इन दियो कार्यस्थल में शौचालय का सेप्टिक टैंक खुला छोड़ दिया गया है, जो कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। वही ज़िला प्रशासन के सख्त निर्देशों के बावजूद अपूर्ण होने के कारण शौचालय में ताला जड़ा है, जिससे ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल रहा। जबकि बात निर्माण अवधि की तो इस कार्य को पंचायत प्रशासन से वर्ष 2021 में कार्यादेश मिलने के बावजूद 21 दिसम्बर 2025 तक निर्माण कार्य को दस्तावेजों सहित निर्माण पट्टिका में काम को पूर्ण बताया गया है, लेकिन धरातल पर इसका अधूरा निर्माण होने के साथ ही सुरक्षा मानकों की अनदेखी पंचायत प्रशासन की लापरवाही को उजागर कर रही है। फिलहाल नियमों को दरकिनार कर किए जा रहे इस कार्य से ग्रामीणों में भारी रोष है। इस सम्बंध में ग्राम पंचायत की महिला सरपंच रुक्मणि रमेश गायकवाड़ का कहना है कि पंचायत का यह कार्य पुराने कार्यकाल का है जहां अभी भी कुछ कार्य शेष है, जिसे पंचायत प्रशासन के प्रयास से जल्द पूरा करा लिया जाएगा।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें