ताज़ा खबर :

गृह निर्माण मण्डल अंतर्गत बेमेतरा सब डिवीजन में करोड़ो के प्रोजेक्ट में अफसरों की लापरवाही से खड़ा हो रहा सवाल

बेमेतरा:- छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल कवर्धा संभाग अंतर्गत बेमेतरा ज़िला उपसंभाग में पदस्थ अफसरों को लेकर एक नया मामला सामने आ रहा है जिसमे बेमेतरा एसडीओ का पद सालभर से अतिरिक्त के रूप में कवर्धा एसडीओ सागर ग्रेवाल देख रहे है जिनको खैरागढ़ अनुविभाग की भी अतिरिक्त जिम्मेदारी है। जबकि देखा जाए तो तीनों ज़िलों के अनुभाग कार्यालय की दूरी 50-50 किलोमीटर से अधिक है जिसके कारण एक ही समय पर एसडीओ को मौजूद रहना मुश्किल होता है। इस स्थिति में एसडीओ की अनुपस्थिति में इंजीनियर के जिम्मे हाउसिंग बोर्ड के प्रोजेक्टों का निर्माण किया जा रहा है। जिसमे फिलहाल इस सब डिवीजन में नियमित उप अभियंता के बजाए प्लेसमेंट सब इंजीनियर के रूप में सौरभ भोशले एवं अनुराग सोनवानी देख रहे है। जिनकी कार्यशैली भी अक्सर चर्चा में रहता है। दरअसल छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के इस सबडिवीजन में वर्तमान में नवागढ़, साजा एवं बेरला में उपपंजीयक कार्यालय के नवीनीकरण का कार्य जोरो शोर से चल रहा है वही दूसरी ओर बीजाभाठ के हाउसिंग कॉलोनी में भी सीनियर एमआईजी, एमआईजी व अन्य डिजाइन की बिल्डिंग निर्माणाधीन है। जिसमे देखा जाए तो नियमित रूप से उप अभियंता की देखरेख व मॉनिटरिंग जरूरी है। किंतु आकड़ो पर गौर करे तो दो सब इंजीनियर होने के बावजूद कार्य की जवाबदेही नही देखी जा रही है जो काफी गम्भीर है। बताया जा रहा है कि कल बुधवार को दोनो सब इन्जीनियर एक ही साइड के दौरा भ्रमण के निकले थे, जो बेमेतरा उप संभाग के करोड़ो रूपये के निर्माण प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन पर सवालिया प्रश्नचिन्ह लगा रहे है।

इस सम्बंध में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल(हाउसिंग बोर्ड) दुर्ग वृत्त के अधीक्षण अभियंता वीके ग्रहवाल से बात की गई तो उन्होंने तत्काल इस पर मामले की गम्भीरता को देखते हुए जानकारी लेने की बात कहीं।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें