
■देवकर:- देवनगरी देवकर में प्रतिवर्ष की परम्परागत रीति रिवाजों के साथ इस वर्ष भी भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा बेहद हर्षोल्लास और भक्तिमय माहौल में संपन्न हुई। जिसमे नगर के ऐतिहासिक गांधी चौक स्थित श्रीराम मंदिर एवं श्रीकृष्ण मंदिर में सुबह से ही विशेष पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया था। वही सुबह मन्दिर के मुख्य पुरोहित के साथ भक्तगणों ने पूर्ण विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान की आरती उतारी गई, जिसके बाद रथों की पालकी नगर भ्रमण के लिए रवाना हुई। इस पावन अवसर पर पूरा देवकर नगर “जय जगन्नाथ” और “हरे कृष्णा” के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। चूँकि भक्ति के इस महासागर में गोता लगाने के लिए सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु सड़कों पर उतर आए।

फिलहाल इस भव्य शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह फूल-मालाओं और रंगोली सजाकर आत्मीय स्वागत किया गया। साथ ही ढोल-नगाड़ों की थाप और पारंपरिक भजनों के बीच जैसे ही भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की पालकी आगे बढ़ी, श्रद्धालु उनकी एक झलक पाने और रथ खींचने के लिए आतुर दिखे। इस पुनीत अवसर पर मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं के बीच बड़े पैमाने पर महाप्रसाद का वितरण किया गया, जिसे ग्रहण करने के लिए भक्तों का तांता लगा रहा।
इस बार की रथयात्रा श्रीराम मंदिर समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों की देखरेख में बेहद भव्य रूप में आयोजित की गई। इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में नई कार्यकारिणी और गणमान्य नागरिकों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। जिसमे प्रमुख रूप से श्रीराम मंदिर समिति के अध्यक्ष के नेतृत्व व बीरेंद्र गुप्ता, उपाध्यक्ष-विनीता अग्रवाल एवं सचिव प्रकाश सोनी की विशेष मौजूदगी में सहयोगी सदस्य के रूप में श्रीराम साहू, आशीष सपहा, कोमल गुप्ता, पिंटू मरकाम, नकुल सिन्हा, आशीष देवांगन, अजय सपहा, साहेबराम निर्मलकर, धर्मेन्द्र पटेल, कन्हैया चक्रधारी, तारण निषाद, किशन यादव के साथ विशिष्ट रूप से नगर के बुधारू साहू, होरी साहू, राकेश अग्रवाल, व्यास सिन्हा, गुहा साहू, रविशंकर स्वर्णकार, लुकेन्द्र ढीमर, आकाश अग्रवाल, तुषार निषाद, रवि सिहोरे, मालिक राम वंशकार, राधेश्याम ढीमर, दिनेश साहू, कान्हा शर्मा एवं डॉ. देवेंद्र निर्मलकर सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।
