ताज़ा खबर :

जांजगीर-चांपा: नाना-नानी के घर रहकर पढ़ रही 8वीं की छात्रा ने की आत्महत्या, गांव में पसरा मातम

जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम कुथुर से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ नाना-नानी के घर रहकर पढ़ाई कर रही 14 वर्षीय छात्रा ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर है।

देर रात की घटना, परिजनों में मची चीख-पुकार

​मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान अंजलि पटेल (14 वर्ष) के रूप में हुई है। अंजलि मूल रूप से सिल्ली गांव की रहने वाली थी, लेकिन वह कुथुर में अपने नाना-नानी के पास रहकर कक्षा आठवीं की पढ़ाई कर रही थी। घटना बीती देर रात की बताई जा रही है।

​जब परिजनों ने अंजलि को फंदे पर लटका देखा, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। आनन-फानन में उसे जिंदा होने की उम्मीद के साथ नीचे उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।

आत्महत्या का कारण अब भी रहस्य

​छात्रा ने इतना आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। मौके पर पहुंची पुलिस हर संभावित पहलू से मामले की जांच कर रही है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

पुलिस का बयान: “मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है ताकि आत्महत्या के सही कारणों का पता लगाया जा सके।”

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें