ताज़ा खबर :

कवर्धा: सड़क की गुणवत्ता पर सवाल उठाना पड़ा भारी, कांग्रेस नेता तुकाराम चन्द्रवंशी पर FIR दर्ज

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में विकास कार्यों को लेकर हो रही राजनीति अब थाने तक पहुँच गई है। तरेगांव थाने में कांग्रेस नेता तुकाराम चन्द्रवंशी और उनके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर आरोप है कि उन्होंने निर्माणाधीन सड़क को जानबूझकर क्षति पहुँचाई और भ्रामक वीडियो फैलाकर शासन-प्रशासन की छवि खराब करने की कोशिश की।

क्या है पूरा मामला?

​मिली जानकारी के अनुसार, जिले के बैगा बाहुल्य क्षेत्र कोयलारी से मूधिया पथरा तक लगभग 2.1 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। इस परियोजना की कुल लागत 1 करोड़ 65 लाख रुपये है।

​आरोप है कि कांग्रेस नेता तुकाराम चन्द्रवंशी ने अपने साथियों के साथ मिलकर गैती से सड़क को उखाड़ा और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में सड़क को “घटिया निर्माण” का नमूना बताते हुए सरकार पर निशाना साधा गया था।

जांच में सही पाई गई सड़क की गुणवत्ता

​वीडियो वायरल होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) की एक तकनीकी टीम तुरंत मौके पर पहुंची। बारीकी से की गई तकनीकी जांच के बाद टीम ने पाया कि:

  • ​सड़क की गुणवत्ता निर्धारित मानकों के अनुरूप है।
  • ​सड़क को जानबूझकर औजारों से नुकसान पहुँचाया गया है।
WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें