ताज़ा खबर :

कवर्धा: व्हाट्सएप ग्रुप से चल रहा था सट्टा नेटवर्क, पुलिस ने 2 महिला सटोरियों को किया गिरफ्तार

कवर्धा: छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में अवैध जुआ और सट्टा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर सट्टा संचालित कर रही दो महिलाओं को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इनके पास से नगद राशि और सट्टा-पट्टी समेत अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।

वार्डों में दबिश, सट्टा-पट्टी के साथ पकड़ी गईं महिलाएँ

​पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर के रिहायशी इलाकों में धड़ल्ले से सट्टे का कारोबार चल रहा है, जिसके बाद त्वरित कार्रवाई की गई:

  1. शिवाजी कॉलोनी (वार्ड नं. 01): यहाँ नन्दिनी उर्फ नीलू गुप्ता को अपने घर के सामने अंकों पर सट्टा खिलाते हुए पकड़ा गया। मौके से पुलिस ने सट्टा-पट्टी, पेन और नगद कैश जब्त किया है।
  2. लोहाराना देवारपारा (वार्ड नं. 05): यहाँ पुलिस ने पूजा बांधेकर को सट्टा गतिविधियों में संलिप्त पाया। पुलिस ने उसके विरुद्ध पृथक अपराध पंजीबद्ध कर उसे हिरासत में ले लिया है।

व्हाट्सएप के जरिए फैला था ‘डिजिटल सट्टा’ का जाल

​पुलिस जांच में एक बड़ा खुलासा हुआ है। ये दोनों महिला आरोपी व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर सट्टा नेटवर्क का संचालन कर रही थीं। अलग-अलग ग्रुप्स के माध्यम से ‘खाईवाली’ का खेल चल रहा था।

जांच का दायरा बढ़ा: पूछताछ में पुलिस को कई अन्य सफेदपोशों और सट्टा खिलाने वाले व्यक्तियों के नाम मिले हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी की जाएगी।

कानूनी कार्रवाई

​पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने साफ संकेत दिए हैं कि जिले में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


आईपीएल सट्टा रैकेट का मास्टरमाइंड नागपुर से गिरफ्तार, ‘सांई ऐप’ के जरिए बेचता था आईडी

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव पुलिस ने हाईटेक ऑनलाइन आईपीएल सट्टा रैकेट के…

संदेह ने उजाड़ा घर: किराये के मकान में प्रेमिका की हत्या कर भागा प्रेमी, पुलिस की गिरफ्त में।

दुर्ग। दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में प्रेम संबंधों में शक…

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के मॉडल का अध्ययन करने दुर्ग पहुंची झारखंड की टीम

■​दुर्ग:- छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की कार्यप्रणाली और सफल…

मोबाइल टावर से केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दुर्ग पुलिस ने 3 को दबोचा

​दुर्ग। जिला पुलिस द्वारा चोरों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे…