ताज़ा खबर :

खैरागढ़: आंगनबाड़ी और शासकीय स्कूल में चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

खैरागढ़। केसीजी (खैरागढ़-छुईखदान-गंडई) जिला पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए चोरी के दो अलग-अलग मामलों का महज़ कुछ ही दिनों के भीतर खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इन चोरियों में शामिल दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद किया है। दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमांड पर उप जेल सलोनी भेज दिया गया है।

​शासकीय संस्थानों को बनाया था निशाना

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पहली घटना ग्राम कुम्ही स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की है, जहाँ 16 से 18 मई 2026 की मध्य रात्रि में अज्ञात चोरों ने मुख्य द्वार का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया। चोरों ने वहाँ रखे गैस सिलेंडर, चावल, कुकर, गिलास और प्लास्टिक की कुर्सियों समेत अन्य सामानों पर हाथ साफ कर दिया था।

​वहीं दूसरी घटना 11-12 मई 2026 की दरमियानी रात डॉ. पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी/हिंदी माध्यम विद्यालय खैरागढ़ के विज्ञान भवन में घटित हुई थी, जहाँ अज्ञात आरोपियों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।

​बीएनएस (BNS) की धाराओं के तहत दर्ज हुआ था मामला

​इन दोनों मामलों की शिकायत के बाद थाना खैरागढ़ में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 201/2026 एवं 203/2026 दर्ज किया गया था। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 331(4) और 305 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की थी।

​संदेह के आधार पर पूछताछ में खुला राज

​वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के कड़े निर्देशन में खैरागढ़ पुलिस द्वारा लगातार अज्ञात चोरों की पतासाजी की जा रही थी। इसी दौरान संदेह के आधार पर पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लेकर कड़ी पूछताछ की। पूछताछ में दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

  1. यासर खान उर्फ शेरा (निवासी: गोलबाजार वार्ड नं. 07, मस्जिद के पास, खैरागढ़)
  2. अखिलेश सोनी (निवासी: किल्लापारा वार्ड नं. 11, खैरागढ़)
WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


बेरला में अघोषित बिजली कटौती से गुस्साए नगरवासियों ने घेरा विद्युत दफ्तर, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

■बेमेतरा/बेरला:- ​नगर पंचायत बेरला में लगातार जारी अघोषित बिजली कटौती और बार-बार…

मुढ़ीपार चोरी कांड का पर्दाफाश: केसीजी पुलिस ने आरोपी को दबोचा, नगदी और दस्तावेज बरामद

गातापार (खैरागढ़-छुईखदान-गंडई)। जिला केसीजी पुलिस को चोरी के एक मामले में बड़ी…

देवकर नगर पंचायत में विकास को मिली रफ्तार: ₹1.50 करोड़ के कार्यों को मंजूरी, ₹2.63 लाख लाभ का बजट पारित

देवकर। नगर पंचायत देवकर के विकास, अधोसंरचना विस्तार और जनसुविधाओं को मजबूत…