ताज़ा खबर :

नेहरू नगर छेड़छाड़ मामला: न्याय के इंतजार में पीड़िता, पुलिस की कार्रवाई पर ‘संदेह’ गहराया

दुर्ग/भिलाई: भिलाई शहर के नेहरू नगर स्थित इमेज डायग्नोसिस एंड पैथोलॉजी सेंटर में गर्भवती महिला से अल्ट्रासाउंड जांच के दौरान डॉक्टर द्वारा अश्लील हरकत किए जाने के गंभीर मामले में सुपेला पुलिस की ढीली कार्रवाई पर अब सवाल उठने लगे हैं। घटना को 10 दिन बीत जाने के बावजूद भी आरोपी डॉक्टर गिरीश वर्मा अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिससे पीड़िता को न्याय के लिए इंतजार करना पड़ रहा है।

क्या है पूरा मामला?

​टाउनशिप क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता 16 अक्टूबर को नियमित जांच के लिए सेंटर पहुंची थी। उसने पुलिस को बताया कि अल्ट्रासाउंड जांच के दौरान डॉक्टर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। आरोप है कि उस वक्त कमरे में कोई नर्स मौजूद नहीं थी। डॉक्टर की इस हरकत से डरी हुई महिला ने घर पहुंचकर अपने पति को पूरी बात बताई, जिसके बाद दोनों ने मिलकर सुपेला थाने में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।

मामला दर्ज, फिर भी गिरफ्तारी नहीं

​शिकायत के आधार पर पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ धारा 74, 75(1)(2), 79 बीएनएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। बावजूद इसके, 10 दिन बाद भी पुलिस आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।

पुलिस पर प्रभावशाली डॉक्टर को बचाने का आरोप

​पुलिस की इस निष्क्रियता पर स्थानीय लोगों और जागरूक नागरिकों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सामान्य मामलों में पुलिस त्वरित गिरफ्तारी करती है, लेकिन इस संवेदनशील मामले में 10 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। लोगों ने आशंका जताई है कि क्या पुलिस किसी ‘प्रभावशाली डॉक्टर’ को बचाने की कोशिश कर रही है?

​इस संबंध में भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने सिर्फ इतना ही कहा है कि, “मामला दर्ज किया गया है, आरोपी की तलाश जारी है।”

​पीड़िता और उसके परिवार को अब तक न्याय नहीं मिल पाया है, जिसने सुपेला पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक बड़ा प्रश्नचिह्न लगा दिया है। अब देखना यह है कि पुलिस इस मामले में कब तक आरोपी डॉक्टर को गिरफ्तार कर पाती है।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


लालबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोरी की बाइक चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, भाई फरार

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव की लालबाग थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के…

लालबाग पुलिस की अवैध शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई: स्कूटी से तस्करी कर रहा आरोपी गिरफ्तार, 43 पौवा शराब जप्त

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव जिले में अवैध मादक पदार्थों और शराब कोचियों के…

पतंजलि मेगा स्टोर्स में चोरी करने वाला शातिर चोर चंद घंटों में गिरफ्तार, नगदी बरामद

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव की सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पतंजलि…

राजनांदगांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई: झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया मशरूका और दस्तावेज बरामद

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव पुलिस ने झपटमारी के एक मामले में तत्परता दिखाते…

पत्रकारिता विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप: ABVP 2 जून को करेगी उग्र प्रदर्शन

​रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों के…