ताज़ा खबर :

राजनांदगांव: ओवरटेक विवाद में युवक के पेट में घोंपा था चाकू, 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपी गिरफ्तार

बोरतलाव/राजनांदगांव, 2 जून 2026: राजनांदगांव पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। बोरतलाव थाना क्षेत्र के अंतर्गत ओवरटेक करने जैसी मामूली बात पर एक युवक पर जानलेवा हमला करने वाले दो अज्ञात आरोपियों को पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू, बाइक और मोबाइल फोन बरामद कर लिए गए हैं।

​यह पूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर तथा एसडीओपी डोंगरगढ़ केशरी नंदन नायक के मार्गदर्शन में बोरतलाव पुलिस द्वारा की गई।

​छठी कार्यक्रम से लौट रहे युवकों को घेरा

​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, डोंगरगढ़ निवासी प्रार्थी रामलाल चंद्रवंशी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका भतीजा ओमप्रकाश चंद्रवंशी अपने दोस्तों के साथ 31 मई की रात को ग्राम दर्रेकसा (महाराष्ट्र) में एक कार्यक्रम से तीन मोटरसाइकिलों पर वापस लौट रहा था।

​रात करीब 9 बजे, बोरतलाव फॉरेस्ट बैरियर के पास मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात युवकों ने ओमप्रकाश और उसके साथियों का पीछा करना शुरू किया। आरोपियों ने ओवरटेक करने की बात को लेकर गाली-गलौज की और उन्हें गाड़ी रोकने को कहा। जब युवकों ने गाड़ी नहीं रोकी, तो आरोपियों ने पीछा जारी रखा और लाल कटिंग रोड स्थित सब्जी फार्म हाउस के पास उन्हें जबरन रुकवा लिया।

​पेट में चाकू घोंपकर किया था लहूलुहान

​वाहन रुकवाते ही दोनों अज्ञात आरोपियों ने विवाद शुरू कर दिया और रात लगभग 09:50 बजे ओमप्रकाश चंद्रवंशी पर धारदार हथियार (चाकू) से प्राणघातक हमला कर दिया। चाकू ओमप्रकाश के पेट के बाएं हिस्से में लगा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 40/2026, धारा 296, 109(1), 3(5) बीएनएस (BNS) के तहत मामला दर्ज किया था।

​मुखबिर की सूचना पर बागरेकसा में दबिश

​मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अंकिता शर्मा ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया। विवेचना के दौरान मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम बागरेकसा में दबिश दी और दोनों आरोपियों को धर दबोचा।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम:

  1. निरज कुमार परते (उम्र 21 वर्ष) – निवासी: ग्राम छिन्दीजोब, थाना बोरतलाव
  2. करन कुमार चंद्रवंशी (उम्र 22 वर्ष) – निवासी: ग्राम छिन्दीजोब, थाना बोरतलाव

​बाइक और धारदार चाकू जप्त

पुलिस की बरामदगी

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई HF डिलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक CG 08 AG 1209), वारदात में प्रयुक्त एक धारदार चाकू और दो मोबाइल फोन जप्त किए हैं। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा (जेल) में भेज दिया गया है।

​इस त्वरित और सराहनीय कार्रवाई में बोरतलाव थाने में पदस्थ सउनि गोकुल सोनकर, आरक्षक नितिन यादव, गौतम, मणिशंकर और टीकाराम की मुख्य भूमिका रही।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


लालबाग पुलिस की बड़ी कार्रवाई: फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चोरी की बाइक चलाने वाला आरोपी गिरफ्तार, भाई फरार

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव की लालबाग थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के…

लालबाग पुलिस की अवैध शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई: स्कूटी से तस्करी कर रहा आरोपी गिरफ्तार, 43 पौवा शराब जप्त

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव जिले में अवैध मादक पदार्थों और शराब कोचियों के…

पतंजलि मेगा स्टोर्स में चोरी करने वाला शातिर चोर चंद घंटों में गिरफ्तार, नगदी बरामद

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव की सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पतंजलि…

राजनांदगांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई: झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, लूटा गया मशरूका और दस्तावेज बरामद

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)। राजनांदगांव पुलिस ने झपटमारी के एक मामले में तत्परता दिखाते…

पत्रकारिता विश्वविद्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप: ABVP 2 जून को करेगी उग्र प्रदर्शन

​रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय एक बार फिर विवादों के…