ताज़ा खबर :

नन्हें शावकों की सुरक्षा में ‘मजबूत घेरा’: रायगढ़ के जंगलों में दिखा हाथियों का अद्भुत झुंड

रायगढ़/धरमजयगढ़: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से वन्यजीव प्रेमियों को उत्साहित करने वाली एक बेहद खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। धरमजयगढ़ वन मंडल के छाल रेंज में 11 हाथियों के एक दल को विचरण करते देखा गया है, जिसकी सबसे खास बात दल के बीच मौजूद दो नन्हें शावक हैं।

ड्रोन कैमरे में कैद हुआ मनमोहक नजारा

​छाल रेंज के कुडेकेला परिसर स्थित गूडाघाट डेम के किनारे हाथियों का यह कुनबा नजर आया। ड्रोन कैमरे से ली गई तस्वीरों और वीडियो में देखा जा सकता है कि पूरा दल अपने दोनों नन्हें सदस्यों को लेकर कितना संवेदनशील है। मादा हाथी अपने शावकों को सुरक्षित घेरे (Z-सुरक्षा जैसी घेराबंदी) के बीच रखकर जंगल में आगे बढ़ रही है, ताकि उन पर कोई खतरा न आए।

6 महीने के हैं ‘मेहमान’

​वन विशेषज्ञों के अनुसार, इन दोनों नन्हें शावकों की उम्र लगभग 6 महीने के आसपास बताई जा रही है। वर्तमान में यह दल कुडेकेला और बांसाझार के जंगलों से होते हुए अब घरघोड़ा रेंज की ओर बढ़ गया है। दल में छोटे बच्चे होने के कारण हाथी अधिक आक्रामक और रक्षात्मक हो सकते हैं, जिसे देखते हुए वन विभाग विशेष सतर्कता बरत रहा है।

ग्रामीणों के लिए अलर्ट जारी

​हाथियों की मौजूदगी और सुरक्षा को देखते हुए वन विभाग एवं हाथी मित्र दल ने स्थानीय ग्रामीणों के लिए चेतावनी जारी की है:

  • कुडेकेला, बांसाझार और आसपास के गांवों के लोग जंगल की ओर न जाएं।
  • ​शाम के वक्त अकेले बाहर निकलने से बचें।
  • ​हाथियों को देखने के लिए उनके करीब जाने या उन्हें परेशान करने की कोशिश न करें।
WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


संदेह ने उजाड़ा घर: किराये के मकान में प्रेमिका की हत्या कर भागा प्रेमी, पुलिस की गिरफ्त में।

दुर्ग। दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में प्रेम संबंधों में शक…

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के मॉडल का अध्ययन करने दुर्ग पहुंची झारखंड की टीम

■​दुर्ग:- छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की कार्यप्रणाली और सफल…

मोबाइल टावर से केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दुर्ग पुलिस ने 3 को दबोचा

​दुर्ग। जिला पुलिस द्वारा चोरों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे…