ताज़ा खबर :

रायगढ़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: SBI मेन ब्रांच के सामने चल रहा था अनैतिक देह व्यापार, पुलिस ने दो को दबोचा

रायगढ़। शहर के व्यस्ततम इलाके शिवा नगर में चल रहे देह व्यापार के काले कारोबार का कोतवाली पुलिस ने पर्दाफाश किया है। केवड़ाबाड़ी स्थित एसबीआई (SBI) मेन ब्रांच के ठीक सामने एक मकान में दबिश देकर पुलिस ने दो आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है।

सीएसपी के नेतृत्व में हुई छापेमारी

​नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) मयंक मिश्रा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस को लंबे समय से शिकायत मिल रही थी कि उक्त मकान में बाहर से महिलाओं को बुलाकर अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा है।

आरोपी और आपत्तिजनक सामग्री बरामद

​पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से मुख्य आरोपी राहुल यादव और उसकी एक महिला सहयोगी को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से:

  • ​भारी मात्रा में नकदी राशि
  • ​मोबाइल फोन
  • ​कई आपत्तिजनक सामग्रियां जब्त की हैं।

अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मामला दर्ज

​कोतवाली पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम की धारा 3, 4 और 5 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस रैकेट के तार और कहां-कहां जुड़े हैं और इसमें कौन-कौन शामिल है।

एसएसपी शशिमोहन सिंह का सख्त संदेश:

“जिले में किसी भी प्रकार के अनैतिक और अवैध कार्यों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह कार्रवाई एक शुरुआत है; ऐसे धंधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ पुलिस की मुहिम आगे भी जारी रहेगी।”

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


आईपीएल सट्टा रैकेट का मास्टरमाइंड नागपुर से गिरफ्तार, ‘सांई ऐप’ के जरिए बेचता था आईडी

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ की राजनांदगांव पुलिस ने हाईटेक ऑनलाइन आईपीएल सट्टा रैकेट के…

संदेह ने उजाड़ा घर: किराये के मकान में प्रेमिका की हत्या कर भागा प्रेमी, पुलिस की गिरफ्त में।

दुर्ग। दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में प्रेम संबंधों में शक…

छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड के मॉडल का अध्ययन करने दुर्ग पहुंची झारखंड की टीम

■​दुर्ग:- छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की कार्यप्रणाली और सफल…

मोबाइल टावर से केबल चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दुर्ग पुलिस ने 3 को दबोचा

​दुर्ग। जिला पुलिस द्वारा चोरों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे…