ताज़ा खबर :

पूर्व मंत्री रविन्द्र चौबे का जन्मदिन देवकर में सेवा उत्सव का आयोजन, पिछड़ा वर्ग कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश साहू के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पशुओ के लिये जलपात्र व्यवस्था कर अस्तपाल में मरीजो को फल वितरण

■​देवकर:- छत्तीसगढ़ शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं पूर्व क्षेत्रीय विधायक रविन्द्र चौबे के जन्म दिवस के गरिमामयी अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी साजा के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अध्यक्ष व अधिवक्ता दिनेश साहू द्वारा एक बेहद सराहनीय और संवेदनशील पहल नगर क्षेत्र में की गई। जिसमे भीषण गर्मी को देखते हुए बेजुबान पशुओं की प्यास बुझाने के लिए दिनेश साहू के नेतृत्व में नगर पंचायत देवकर के विभिन्न प्रमुख स्थलों में नगर पंचायत मार्ग, सुभाष चौक, गांधी चौक, शासकीय स्वास्थ्य केंद्र, कंडरापारा, राजेश गुप्ता की दुकान के पास और बस स्टैंड पर गाय व अन्य जानवरों के लिए पानी पीने के पात्र (कोटना) रखवाए गए। इसके साथ ही सामाजिक सरोकार को निभाते हुए शासकीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उन्हें फल और लीची पेय पदार्थ का वितरण कर उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। इस सेवाभावी आयोजन में नगर पंचायत देवकर के उपाध्यक्ष अतुल शर्मा, वार्ड नंबर 04 के पार्षद मोहन सिंहा, कीर्ति देवांगन, वासु दिवान, विकास राजपूत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मुस्तैद रहे, जिन्होंने इस नेक कार्य में अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


बेरला में एक दिवसीय आंगनवाड़ी शिक्षिका सम्मेलन आयोजित

गुणवत्तापूर्ण प्रारंभिक बाल शिक्षा एवं देखभाल को सशक्त बनाने शिक्षिकाओं ने साझा…

खैरागढ़: गैस गोदाम के पास सड़क पर गिरे युवक की मौत, शिनाख्त में जुटी पुलिस

​खैरागढ़। शहर के गैस गोदाम के पास मंगलवार दोपहर एक अज्ञात युवक…

इंस्टाग्राम पर हथियार चमकाकर दबंगई दिखाना पड़ा भारी: दुर्ग पुलिस ने 2 युवकों को भेजा जेल, मोबाइल जब्त

दुर्ग। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर धारदार हथियार के साथ आपत्तिजनक पोस्ट डालकर…