ताज़ा खबर :

सहसपुर में आज से भव्य नवदुर्गा उत्सव का आगाज, प्राचीन शिव-हनुमान मंदिर प्रांगण में सजेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

■​बेमेतरा/सहसपुर:- बेमेतरा ज़िले के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम शिवधाम सहसपुर के प्राचीन शिव एवं हनुमान मंदिर प्रांगण में आज यानी 11 अक्टूबर 2026 से तृतीय वर्ष भव्य नवदुर्गा उत्सव का हर्षोल्लास के साथ आगाज होने जा रहा है। जिसके लिए पूरे मंदिर प्रांगण पर भव्य रूप से पंडाल को स्थानीय दुर्गोत्सव आयोजक समिति द्वारा सजाया गया है। वही इस बार यहां नवदुर्गा स्वरूप प्रतिमा स्थापित किया जा रहा है, जो आसपास क्षेत्र में विशेष आकर्षण देखने को मिल रहा है। फिलहाल इस पावन अवसर पर आज 11 अक्टूबर को प्रथम दिवस घट स्थापना एवं माँ शैलपुत्री की विशेष पूजा-अर्चना के साथ नौ दिवसीय देवी आराधना की शुरुआत होगी। इस उत्सव के दौरान 12 से 21 अक्टूबर तक प्रतिदिन विभिन्न रूपों में माता की भक्तिपूर्ण पूजा होगी, जिसमें 18 अक्टूबर को दुर्गाष्टमी हवन-पूजन एवं महाप्रसाद का आयोजन रहेगा तथा 20 अक्टूबर को विजयादशमी एवं भव्य दशहरा उत्सव मनाया जाएगा। वही अंत में 21 अक्टूबर को ग्रामीण जस गीत और ग्राम भ्रमण के साथ माता की प्रतिमा का भूमि सरोवर में विसर्जन किया जाएगा।
​आयोजन समिति और ग्रामवासियों ने इस बार उत्सव को अत्यधिक भव्य बनाने के लिए विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की है। पूरे नवरात्रि पर्व के दौरान प्रतिदिन शाम और रात्रि में जस झांकी, जसगीत, दंतेवाड़ा डंडार नृत्य तथा रामायण रिकॉर्डिंग डांस प्रतियोगिता जैसे मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इस मुख्य प्रस्तुतियों में धमधवा का ‘जय अम्बे डांस ग्रुप’, राजनांदगांव का ‘हमर सोनचिरैया डांस परिवार’, गर्बा उत्सव और कवर्धा का ‘बाल कृष्ण जस जनसत्ता’ आकर्षण का केंद्र रहेंगे। इसके अलावा शीतल मंदिर, आजाद चौक, बाजार चौक, ठाकुर देव चौक, कर्म चौक, संवेदी मंदिर और माथपारा में विभिन्न ज्योत कलश व माता रानी के दरबार दर्शन की विशेष व्यवस्था की गई है, जिसको लेकर क्षेत्र के धर्मप्रेमियों में अपार उत्साह देखा जा रहा है। इसके साथ ही निकटवर्ती ग्राम नवकेशा में नवरात्र के पंचमी के दिन छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय आरंग के गंगा साहू कृत लोक बयार का कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसकी तैयारियां भी जोर शोर पर है।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


बोरतरा में नहर टूटने से खेतों में भरा पानी, फसल बर्बादी की कगार पर पहुँचने से किसानों में आक्रोश; सिंचाई विभाग बेखबर

■​बेमेतरा/बोरतरा:- जलसंसाधन संभाग बेमेतरा अंतर्गत साजा विकासखण्ड के ग्राम पंचायत बोरतरा के…

कबीरधाम: कुकदुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 मवेशियों की तस्करी करते 8 आरोपी गिरफ्तार; 31.40 लाख की संपत्ति जब्त

​कबीरधाम (छत्तीसगढ़):-कबीरधाम जिले के कुकदुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु तस्करी…