ताज़ा खबर :

सण्डी के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में नई विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) का गठन

बेरला: शिक्षा सत्र 2026-27 के शुभारंभ के साथ ही शासन के निर्देशानुसार शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सण्डी (कक्षा 1 से 8) में विद्यालय प्रबंधन समिति (SMC) का गठन संपन्न हुआ। इस विशेष बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों और विद्यालय स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

सर्वसम्मति से हुआ पदाधिकारियों का चयन

शिक्षक ओमनारायण साहू ने जानकारी दी कि बैठक में सर्वसम्मति से श्रीमती सरिता साहू को अध्यक्ष और फूलसिंह साहू को उपाध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया गया। समिति में शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग के लिए ईतवारी साहू को शिक्षाविद सदस्य, एन.आर. साहू को संयोजक और मनीषा देवांगन को शिक्षक सदस्य के रूप में शामिल किया गया।

18 सदस्यीय टीम में महिलाओं की 50 प्रतिशत भागीदारी

नई गठित SMC में शासन के दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए कुल 18 सदस्यों को नियुक्त किया गया है। इसमें महिलाओं की 50 प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित कर महिला सशक्तिकरण का उदाहरण प्रस्तुत किया गया है।

अभिभावकों और जनप्रतिनिधियों की रही सक्रिय उपस्थिति

समिति गठन की प्रक्रिया को सफल बनाने में ग्राम के सरपंच सेवाराम साहू, उपसरपंच तखत राम साहू के साथ-साथ बड़ी संख्या में पालकों और अभिभावकों ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।

​इस अवसर पर संस्था प्रमुख एन.आर. साहू, प्राथमिक प्रधान पाठक वीरेंद्र कुमार सिन्हा, शिक्षक लोकेश कुमार साहू, ओमनारायण साहू, सूरज कुमार खांडे, निलेश कुमार वर्मा, राधेश्याम ईशदा, रामस्वरूप साहू और मनीषा देवांगन सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें


कवर्धा में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, खेत की मेड़ काटने को लेकर हुआ था खूनी संघर्ष

कबीरधाम: जिले के थाना सिटी कोतवाली कवर्धा क्षेत्र अंतर्गत खेत की मेड़…

कवर्धा में हत्या के प्रयास का आरोपी गिरफ्तार, खेत की मेड़ काटने को लेकर हुआ था खूनी संघर्ष

कबीरधाम: जिले के थाना सिटी कोतवाली कवर्धा क्षेत्र अंतर्गत खेत की मेड़…

लालपुर क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक, राहगीरों के लिए बनी चुनौती

देवकर ग्रामीण:- जालबांधा -देवकर मुख्यमार्ग के बीच स्थित ग्राम लालपुर के आसपास…

सुरही नदी में एनीकटों से ऊपर बह रहा पानी, खतरों से होकर आवागमन कर रहे ग्रामीण

■देवकर:- देवकर तहसील क्षेत्र में विगत दिनों की झमाझम बारिश के कारण…