ताज़ा खबर :

शिक्षक दिवस पर सहसपुर में दिखा अनूठा उत्साह के साथ शिक्षकों का हुआ सम्मान, बच्चों ने पारंपरिक खेलों में दिखाई प्रतिभा

■देवकर:- नगर निकटवर्ती ग्राम सहसपुर के ​सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में शनिवार को शिक्षक दिवस का पावन पर्व पूरी भव्यता और उल्लास के साथ मनाया गया, जहाँ गाँव के गणमान्य पदाधिकारियों ने स्थानीय शिक्षकों का पारंपरिक तरीके से सम्मान कर उनके बहुमुल्य योगदान को नमन किया। इस गरिमामयी समारोह में मुख्य अतिथि कमलेश साहू और विशिष्ट अतिथि होरीलाल साहू की विशेष उपस्थिति रही, साथ ही द्वारिका साहू, हर्षित साहू सहित क्षेत्र के तमाम प्रबुद्धजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। चूँकि ​सम्मान समारोह के बाद विद्यालय परिसर में बच्चों के लिए विभिन्न पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों और खेल प्रतियोगिताओं का रोमांचक आयोजन हुआ, जिसमें सभी विद्यार्थियों ने पूरे हर्षोल्लास के साथ अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इस सफल और प्रेरणादायी आयोजन ने जहाँ एक ओर शिक्षकों के प्रति अटूट सम्मान व्यक्त किया, वहीं दूसरी ओर ग्रामीण अंचल के बच्चों को अपनी छिपी हुई प्रतिभा दिखाने का एक बेहतरीन अवसर मिला। फलस्वरूप हरवर्ष की भांति सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय में बड़े ही धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया।

WhatsApp
Facebook
Telegram
X

ख़बर एवं विज्ञापन के लिए संपर्क करें

(संपर्क करें - 8817455556-9630244446)

और पढ़ें